• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में शराबी कार सवारों ने पुलिस टीम पर हमला, तीन जवान घायल, चार आरोपित गिरफ्तार

इंदौर के कनाड़िया रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में कार सवारों ने पुलिस टीम पर हमला कर तीन पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया।

By Mukesh MangalEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 26 Jul 2026 07:35:58 PM (IST)Updated Date: Sun, 26 Jul 2026 07:35:58 PM (IST)
इंदौर में शराबी कार सवारों ने पुलिस टीम पर हमला, तीन जवान घायल, चार आरोपित गिरफ्तार
कनाड़िया रोड पर चेकिंग के दौरान बवाल (AI Generated Image)

HighLights

  1. शराब जांच के दौरान पुलिस पर हमला
  2. तीन पुलिसकर्मी मारपीट में घायल हुए
  3. चार आरोपितों को पुलिस ने पकड़ा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। कनाड़िया थाना क्षेत्र में रविवार तड़के वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में कार सवारों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर दी। घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात बिगड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया, जिसके बाद चार आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

ब्रेथ एनालाइजर जांच के दौरान शुरू हुआ विवाद

घटना रविवार सुबह करीब पांच बजे कनाड़िया रोड स्थित नेक्सा शोरूम के सामने हुई। कनाड़िया थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (ASI) मुकामसिंह डाबर वाहन चेकिंग अभियान की निगरानी कर रहे थे। उनके साथ प्रधान आरक्षक किशोर सावलिया, आरक्षक विजय यादव, आरक्षक रुपेंद्र भाटी, आरक्षक ओमप्रकाश नरवरिया और नगर सैनिक मुकेश परमार भी मौजूद थे। पुलिस टीम के पास बॉडी वॉर्न कैमरा, ब्रेथ एनालाइजर मशीन, बेटन लाइट, रिफ्लेक्टर जैकेट और स्टॉपर उपलब्ध थे।


पुलिस ने कार क्रमांक एमपी 13 जेडके 1644 को रोककर चालक राहुल की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई शुरू करते हुए कार जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की।

तीन पुलिसकर्मी घायल, वायरलेस से बुलाया अतिरिक्त बल

कार जब्त किए जाने का विरोध करते हुए राहुल और उसके साथ मौजूद आशीष सिंह, सुभाष चौहान तथा संतोष ने पुलिस टीम से विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते आरोपितों ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई कर दी। मारपीट में आरक्षक किशोर और अशोक की आंखों में तथा आरक्षक विजय यादव की नाक पर चोट आई। स्थिति नियंत्रण से बाहर होने पर एएसआई मुकामसिंह डाबर ने वायरलेस सेट के माध्यम से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया। इसके बाद चारों आरोपितों को पकड़कर थाने ले जाया गया।

पुलिस ने राहुल पुत्र आशाराम गेहलोद निवासी कृष्णबाग कॉलोनी, आशीष पुत्र देवीसिंह निवासी कृष्णबाग कॉलोनी, सुभाष पुत्र आशाराम चौहान निवासी केशबड़ी महू और सुभाष पुत्र देवीलाल निवासी कृष्णबाग कॉलोनी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिसकर्मियों पर हमलों की बढ़ रही घटनाएं

कनाड़िया थाना क्षेत्र में हाल के समय में पुलिसकर्मियों पर हमलों की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। डायमंड कॉलोनी में बदमाश मोहसीन ने सिपाही विजयपाल और आशीष शर्मा पर हमला कर उन्हें घायल किया था। वहीं, सेल्सगर्ल से मोबाइल लूट के मामले में आरोपित शंकर और संजू भाट ने एसआई जितेंद्र सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों से हाथापाई की थी। कनाड़िया ब्रिज के पास ट्रैफिक थाना के आरक्षक अनुराग शर्मा के साथ भी मारपीट हुई थी। इसके अलावा श्रीजी वैली क्षेत्र में प्रधान आरक्षक मनीष रायकवार के साथ भी कार सवार द्वारा मारपीट की घटना सामने आ चुकी है।