• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में शेयरिंग ई-रिक्शा में 25 लाख के गहने चोरी, सीमा विवाद में 10 दिन तक थानों में भटके पीड़ित

ई-रिक्शा से रिटायर शिक्षक की बेटी के आभूषण चोरी हो गए। मामला दो थानों के बीच झूलता रहा और 10 दिन बाद एफआईआर दर्ज हुई। चोरी आभूषण की कीमत 25 लाख से ज्य...और पढ़ें

By Mukesh MangalEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 30 Jul 2026 07:08:21 PM (IST)Updated Date: Thu, 30 Jul 2026 07:08:21 PM (IST)
इंदौर में शेयरिंग ई-रिक्शा में 25 लाख के गहने चोरी, सीमा विवाद में 10 दिन तक थानों में भटके पीड़ित
इंदौर में शेयरिंग ई-रिक्शा में 25 लाख के गहने चोरी (ये तस्वीर एआई से बनाई गई है)

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। ई-रिक्शा से रिटायर शिक्षक की बेटी के आभूषण चोरी हो गए। मामला दो थानों के बीच झूलता रहा और 10 दिन बाद एफआईआर दर्ज हुई। चोरी आभूषण की कीमत 25 लाख से ज्यादा बताई गई है। पुलिस ने तो कम ही बताया है। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एक चालक का चेहरा सामने आया है।

लसूड़िया पुलिस ने बुधवार को 60 वर्षीय पवन पुत्र बद्रीलाल की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज किया। पवन रिटायर शिक्षक हैं। 19 जुलाई को बेटी खुशबू को ससुराल में छोड़ने के लिए रवाना हुए थे। 20 जुलाई को इंदौर पहुंचे और शेयरिंग (ई-रिक्शा) रिक्शा में बैठ गए। रास्ते में सूटकेस से बदमाशों ने खुशबू का हार, करधनी, बिछिया, चेन, झुमका, बाली, बाला, कंगन, मंगलसूत्र, कुंडल, नथ सहित करीब 25 लाख रुपये कीमती आभूषण चोरी कर लिए।


सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

पिता-पुत्री लसूड़िया थाने पहुंचे तो घटना की जानकारी ली। पुलिसकर्मियों ने कहा रिक्शा छोटी ग्वालटोली क्षेत्र से लिया था। रिपोर्ट भी उसी थाने में होगी। छोटी ग्वालटोली थाने आए तो पुलिसकर्मियों ने घटना स्थल स्कीम-78 का बता कर रवाना कर दिया। वकील की सहायता से थाने में आवेदन दिया गया। बुधवार रात लसूड़िया पुलिस ने कायमी कर ली।

रास्ते में उतार कर भागे, घर जाकर देखे आभूषण

पवन ने पुलिस को बताया वह स्टेशन के बाहर दामाद का इंतजार कर रहे थे। एक युवक रिक्शा लेकर आया और उसने स्कीम-78 जाने का पूछा। रिक्शा में सवारी पहले ही बैठी थी। चालक ने पवन को आगे बैठाया और खुशबू पीछे बैठी। सूटकेस पीछे रखवा दिया। स्कीम-78 में भोजनालय के सामने उतार कर रवाना हो गए। पवन और खुशबू ने घर जाकर सूटकेस देखा तो आभूषण गायब मिले।

यह भी पढ़ें- दतिया उपचुनाव: शाम 6 बजे तक 71.44% मतदान, बारिश भी नहीं रोक सकी मतदाताओं का उत्साह