इंदौर में गाड़ी को टक्कर लगने का आरोप लगाकर वसूली करने वाला गिरोह सक्रिय, वीडियो हुआ वायरल
इंदौर के बड़ा बांगड़दा रोड पर गाड़ी टकराने का झूठा आरोप लगाकर वसूली करने वाला गिरोह सक्रिय है। ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 26 Apr 2026 11:21:43 AM (IST)Updated Date: Sun, 26 Apr 2026 11:27:05 AM (IST)
वायरल वीडियो में आरोपी मंगल शर्मा जिसने कार को रोककर परिवार को धमकाया।HighLights
- नागदा निवासी अंकित सैनी पत्नी संध्या और 2 साल की बेटी के साथ बांगड़दा आए थे, बदमाश ने लट्ठ लेकर घेरा
- महिला रोती रही, हाथ जोड़े, बदमाश गालियां देकर रुपये मांगता रहा; लोगों ने वीडियो बनाया पर बचाया नहीं
- गिरोह में शामिल लोग, खुद बाइक टकराकर घायल होने की धमकी देकर लोगों से वसूली करते हैं
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर के बड़ा बांगड़दा रोड पर एक बदमाश कार में बैठे एक दंपती पर डंडा लेकर टूट पड़ा। महिला-बच्चे हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते रहे। लोगों ने घटना का वीडियो बनाया लेकिन किसी ने मदद नहीं की। शनिवार को घटना का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस एक्शन में आई। आरोपित की पहचान मंगल के रूप में हुई है।
घटना कालका माता मंदिर चौराहे की बताई जा रही है। नागदा (उज्जैन) निवासी अंकित सैनी पत्नी संध्या के साथ शुक्रवार को बांगड़दा क्षेत्र में रहने वाले रिश्तेदार को शादी के कार्ड देने आए थे। बदमाश ने कालका माता मंदिर चौराहे पर उनकी कार रोकी और लट्ठ लेकर खड़ा हो गया। उसने ड्राइवर को लट्ठ मारने की कोशिश की। कार में संध्या की दो वर्षीय बेटी भी बैठी थी।
पुलिस की दबिश से पहले फरार हो गया
संध्या रोने लगी और बदमाश के हाथ जोड़ दिए। उसने बच्ची और महिला के सामने ही गालियां देकर रुपये मांगे। करीब 10 मिनट तक परिवार दहशत में रहा, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। शनिवार को वीडियो जारी होते ही जोन-1 के डीसीपी कृष्ण लालचंदानी ने टीम रवाना की।
एसआई विकास शर्मा ने बताया हमलावर मंगल शर्मा जो दुर्गा कालोनी में रहता है। रहवासियों ने बताया कि वह नशा करता है और लोगों से अवैध वसूली करता है। पुलिस ने उसके ठिकाने पर दबिश दी लेकिन वह फरार हो गया।