• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

अहमदाबाद के युवक के सीने में धड़केगा इंदौर के गौरव का दिल, 4 लोगों की जिंदगी रोशन कर हुए अमर

शहर के उभरते कलाकार गौरव दवे अंगदान कर अमर हो गए। डॉक्टरों द्वारा ब्रेन डेड घोषित किए जाने के बाद सोमवार सुबह 8:04 बजे उनका दिल एयरलिफ्ट कर अहमदाबाद भ...और पढ़ें

By Udaypratap SinghEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 27 Jul 2026 10:27:55 PM (IST)Updated Date: Mon, 27 Jul 2026 10:27:55 PM (IST)
अहमदाबाद के युवक के सीने में धड़केगा इंदौर के गौरव का दिल, 4 लोगों की जिंदगी रोशन कर हुए अमर
अहमदाबाद के युवक के सीने में धड़केगा इंदौर के गौरव का दिल

HighLights

  1. ब्रेन डेड घोषित होने के बाद गौरव दवे ने अंगदान कर बचाई जानें
  2. एयरलिफ्ट कर अहमदाबाद भेजा गया दिल, इंदौर में 68वां ग्रीन कॉरिडोर
  3. दुर्लभ बीमारी 'मोयामोया' से टूटा एक्टर बनने का सपना, मिला सम्मान

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर के उभरते कलाकार गौरव दवे अंगदान कर अमर हो गए। डॉक्टरों द्वारा ब्रेन डेड घोषित किए जाने के बाद सोमवार सुबह 8:04 बजे उनका दिल एयरलिफ्ट कर अहमदाबाद भेजा गया, वहां यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती 24 वर्षीय युवक में ट्रांसप्लांट किया गया।

जबकि लिवर और दोनों किडनी चोइथराम अस्पताल में भर्ती 22 और 52 वर्षीय महिलाओं में प्रत्यारोपित की गईं। इसके लिए इंदौर में 68वीं बार ग्रीन कॉरिडोर बना। गौरव की आंखों का कॉर्निया शंकरा आई अस्पताल में दान किया गया।

दुर्लभ बीमारी 'मोयामोया' ने तोड़ा एक्टर बनने का सपना

स्वजन के मुताबिक गौरव ने एक्टर बनने का सपना देखा था लेकिन मस्तिष्क की दुर्लभ बीमारी मोयामोया के चलते यह सपना अधूरा रह गया। 13 जुलाई को ब्रेन हेमरेज के बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सर्जरी हुई लेकिन आराम नहीं मिला, बाद में डॉक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया। सोमवार को अंगदान के बाद राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ। डॉक्टरों व स्टाफ ने मानव श्रृंखला बनाकर अंतिम विदाई दी। मां कविता और पिता सतीश दवे की आंखों से अश्रु की धारा बह उठी।


बॉलीवुड और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर छोड़ी अपनी छाप

बता दें कि गौरव ने 2021 में विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' में कास्टिंग कोऑर्डिनेटर, 'बड़ा नाम करेगा', 'सुमन इंदौरी' और 'रिवोल्यूशनरी' वेब सीरीज में कास्टिंग डायरेक्टर की भूमिका निभाई। वहीं तेलुगु फिल्म 'माय हीरो' में पर्यटक और 'वीडियो गेम स्कैम' वेब सीरीज में बतौर अभिनेता काम किया।

यह भी पढ़ें- भोपाल में इंजीनियरिंग का एक और अजब नमूना, 90 डिग्री रेलवे ओवरब्रिज के बाद अब यूरिनल का रास्ता भी बंद