इंदौर अभिभाषक संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर 8 तो सचिव पर 5 ने खरीदे नामांकन फार्म
मुख्य निर्वाचन अधिकारी विमल मिश्रा और मीडिया प्रभारी संजय मेहरा ने बताया कि प्रत्याशियों में चुनाव को लेकर जबरदस्त उत्साह है। नामांकन फार्म जारी होने ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 15 Jun 2026 07:53:09 PM (IST)Updated Date: Mon, 15 Jun 2026 07:56:43 PM (IST)
इंदौर अभिभाषक संघ चुनाव।HighLights
- 17 जून तक जमा हो सकेंगे सारे फार्म।
- 22 तक वापस लिए जा सकते हैं नाम
- बढ़ गई है बार चुनाव की चहल-पहल।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर अभिभाषक संघ के वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन फार्म जारी करने का पहला दौर समाप्त हो गया है। अध्यक्ष पद के लिए आठ तो सचिव पद के लिए पांच प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म लिए हैं। उपाध्यक्ष और सह सचिव पद के लिए सात-सात और कोषाध्यक्ष के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में हैं।
कार्यकारिणी के छह पद हैं। इनमें से दो महिलाओं के लिए आरक्षित हैं जबकि चार पर पुरुषों का निर्वाचन होना है। इन छह पदों के लिए 21 प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म खरीदे हैं। इनमें से पांच महिलाएं हैं।
नामांकन फार्म 17 जून तक जमा किए जा सकेंगे। 22 जून तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। इसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी विमल मिश्रा और मीडिया प्रभारी संजय मेहरा ने बताया कि प्रत्याशियों में चुनाव को लेकर जबरदस्त उत्साह है। नामांकन फार्म जारी होने के साथ ही जिला न्यायालय परिसर में चुनावी रंग जमने लगा है। प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ प्रचार में जुट गए हैं।
5411 वकील कर सकेंगे मतदान, सात बूथ बनेंगे
- 25 जून को होने वाले चुनाव में संघ के 5411 अधिवक्ता मतदान कर सकेंगे।
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी विमल मिश्रा ने बताया कि मतदान के लिए सदस्यों को फोटोयुक्त पहचान पत्र दिखाना होगा।
- मतदान सुबह 11 बजे शुरू हो जाएगा और शाम 5 बजे तक जारी रहेगा।
- इसके तुरंत बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। सुचारू मतदान के लिए इस बार सात बूथ बनाए जाएंगे।
- इनमें से एक बूथ महिला मतदाताओं के लिए और दो वरिष्ठ अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित रहेगा।
- निर्वाचन का काम सुचारू निष्पादित करने के लिए 100 सदस्यों की टीम सतत लगी हुई है।
ये हैं मैदान में
- अध्यक्ष पद के लिए - राजेश खंडेलवाल, रविंद्रसिंह गौड़, राजेंद्र यादव, एलएल यादव, राकेश पाल, मनोज कुमार वर्मा, श्रीराम भदौरिया, गोपाल कचोलिया
- सचिव पद के लिए - धर्मेंद्र गुर्जर, रोहित दातरे, भूपेंद्र साहू, विशाल रामटेके, अमित पाठक
- कोषाध्यक्ष पद के लिए - पिंकी हरिवंशी, पल्लीविका अध्यारू, पुष्पांजलि द्विवेदी, सविता तिवारी, पिंकी सुनहरे