• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर एयरपोर्ट की टॉप-10 रैंकिंग में वापसी, दूसरी तिमाही में नौवें पायदान पर पहुंचा; पहले था 13वें नंबर पर

इंदौर का देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट 2026 की दूसरी तिमाही में फिर से देश के टॉप-10 एयरपोर्ट में लौट आया है।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 29 Jul 2026 09:23:22 AM (IST)Updated Date: Wed, 29 Jul 2026 09:31:12 AM (IST)
इंदौर एयरपोर्ट की टॉप-10 रैंकिंग में वापसी, दूसरी तिमाही में नौवें पायदान पर पहुंचा; पहले था 13वें नंबर पर
इंदौर एयरपोर्ट की फाइल फोटो।

HighLights

  1. अप्रैल से जून की एएसक्यू सर्वे रिपोर्ट में इंदौर को 9वीं रैंक मिली है
  2. कम अंक मिलने के बावजूद रैंकिंग में 4 स्थान का सुधार हुआ
  3. सबसे ज्यादा शिकायत एयरपोर्ट स्टाफ के व्यवहार को लेकर आई

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर का देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही (अप्रैल से जून) में देश के टाप-10 एयरपोर्ट में शामिल हो गया। पहली तिमाही में 13वें पायदान पर रहने वाले इंदौर एयरपोर्ट को दूसरी तिमाही में 25 पैरामीटर पर कम अंक मिले, फिर भी रैंकिंग में चार स्थानों का सुधार हुआ।

दूसरी तिमाही में इंदौर को पांच में से 4.88 अंक मिले। वहीं 4.97 अंकों के साथ पुणे एयरपोर्ट पहले स्थान पर रहा, जबकि 4.93 अंक के साथ रायपुर दूसरे और 4.92 अंक के साथ पटना एयरपोर्ट तीसरे नंबर पर रहा।


देश में कभी नंबर वन रहने वाला इंदौर एयरपोर्ट यात्री सुविधाओं के मामले में अपनी रैंकिंग में अपेक्षित सुधार नहीं कर पा रहा है। वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में 0.01 अंक का सुधार हुआ और यह नौवें पायदान पर पहुंच सका। हालांकि वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में इंदौर एयरपोर्ट 12वें पायदान पर था। मामूली सुधार के साथ इंदौर टाप-10 में तो शामिल हो गया, लेकिन शीर्ष स्थान हासिल नहीं कर पाया।

हाल ही में जारी एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी (एएसक्यू) सर्वे की रिपोर्ट में इंदौर एयरपोर्ट को नौवीं रैंकिंग मिली है। एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं में लगातार सुधार किया जा रहा है। इसका असर आगामी समय में दिखाई देगा। इंदौर एयरपोर्ट को वर्ष 2025 की वार्षिक रैंकिंग के दौरान तीसरी रैंकिंग मिली थी।

स्टाफ का व्यवहार नहीं आया पसंद

इंदौर एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं को लेकर 31 पैरामीटर पर हुए सर्वे में यात्रियों ने 25 पैरामीटर पर कम अंक दिए। इसमें एयरपोर्ट स्टाफ की शिष्टता यात्रियों को पसंद नहीं आई। वहीं सुरक्षा स्क्रीनिंग और सुरक्षा जांच की प्रक्रिया को भी यात्रियों ने पसंद नहीं किया और कम अंक दिए।

रेस्टोरेंट, कैफे की सुविधा के साथ सफाई को भी यात्रियों ने अनुकूल नहीं माना। कुछ माह पहले शुरू हुई वाई-फाई सुविधा और दुकानों का मूल्य अनुकूल होना जैसी सुविधाएं यात्रियों को पसंद आईं और इनमें अंक बढ़े।

naidunia_image

एसीआई करता है एएसक्यू सर्वे

एएसक्यू सर्वे एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआई) द्वारा किया जाता है, जिसमें सालाना 18 लाख से अधिक यात्रियों की आवाजाही वाले एयरपोर्ट शामिल किए जाते हैं। इसमें भारत के 16 एयरपोर्ट शामिल हुए। प्रत्येक तिमाही में यात्री सुविधाओं को लेकर 31 पैरामीटर पर सर्वे एसीआई द्वारा किया जाता है। सभी पैरामीटर पर कुल पांच अंक दिए जाते हैं।

यह भी पढ़ें : उज्जैन में श्रावण मास में महाकाल दर्शन व सवारी के लिए ट्रैफिक प्लान हुआ लागू, कई रास्तों पर गाड़‍ियों की नो एंट्री