• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

धूल और धुएं की गिरफ्त में इंदौर, दम घोटने वाली हुई शहर की हवा, रीगल चौराहे पर AQI 277 दर्ज

इंदौर की हवा इन दिनों सेहत के लिए चिंता का कारण बनी हुई है। दीपावली के बाद भी शहर प्रदूषण के धुएं से बाहर नहीं निकल पाया है। बुधवार को रीगल चौराहे पर एक्यूआई 277 दर्ज किया गया।

By Pranay ChouhanEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 11 Nov 2026 11:53:04 PM (IST)Updated Date: Wed, 11 Nov 2026 11:57:39 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
धूल और धुएं की गिरफ्त में इंदौर, दम घोटने वाली हुई शहर की हवा, रीगल चौराहे पर AQI 277 दर्ज
धूल और धुएं की गिरफ्त में इंदौर शहर (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. धूल-धुएं में घिरा इंदौर, कई इलाकों में हवा अब भी काफी खराब है
  2. दीपावली के बाद भी प्रदूषण से राहत नहीं, 300 से ऊपर बना हुआ है एक्यूआई
  3. रीगल चौराहे पर एक्यूआई 277 और पीएम10 का स्तर 309 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर की हवा इन दिनों सेहत के लिए चिंता का कारण बनी हुई है। दीपावली के बाद भी शहर प्रदूषण के धुएं से बाहर नहीं निकल पाया है। बुधवार को रीगल चौराहे पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 277 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। यहां पीएम10 का स्तर 309 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर तक पहुंच गया।

इसके मुकाबले मेघदूत पार्क में एक्यूआई 189 और पीथमपुर में 98 दर्ज हुआ। अलग-अलग क्षेत्रों के आंकड़े प्रदूषण के असमान फैलाव को दर्शाते हैं। पिछले कुछ दिनों में शहर के कई निगरानी केंद्रों पर एक्यूआई 300 के पार पहुंचा है।


निगरानी केंद्रों पर 300 के पार रहा एक्यूआई

नौ नवंबर को मेघदूत पार्क में एक्यूआई 386 और छोटी ग्वालटोली (रीगल) में 381 दर्ज किया गया था। दस नवंबर को रीगल चौराहे पर यह 333 और रेसीडेंसी क्षेत्र में 301 रहा। ये सभी स्तर बेहद खराब श्रेणी में आते हैं। बुधवार को रीगल का एक्यूआई घटकर 277 जरूर हुआ, लेकिन हवा अब भी खराब श्रेणी में है।

प्रदूषण की अलग-अलग तस्वीर

बुधवार को रीगल चौराहे पर पीएम10 का स्तर 309 और पीएम2.5 का 113 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज हुआ। मेघदूत पार्क में पीएम10 138 और पीएम2.5 87 रहा। पीथमपुर में ये स्तर क्रमश: 98 और 45 दर्ज किए गए। पीथमपुर की तुलना में रीगल चौराहे पर पीएम10 तीन गुना से अधिक है। मेघदूत पार्क जैसे अपेक्षाकृत हरित क्षेत्र में भी पीएम2.5 का स्तर 87 होना बताता है कि प्रदूषण केवल व्यस्त सड़कों तक सीमित नहीं है।

पीएम10 का स्तर मानक से तीन गुना, पीएम2.5 भी चिंता बढ़ाने वाला

रीगल चौराहे पर पीएम10 का स्तर राष्ट्रीय परिवेशी वायु गुणवत्ता मानक (एनएएक्यूएस) के तहत 24 घंटे के लिए निर्धारित 100 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर की सीमा से तीन गुना से अधिक है। पीएम2.5 का स्तर 113 है, जबकि इसकी निर्धारित सीमा 60 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर है। दोनों प्रमुख प्रदूषक मानकों से ऊपर हैं।

यह भी पढ़ें- इंदौर में दीपावली से ज्यादा खराब रही सोमवार रात की हवा, 386 तक पहुंचा एक्यूआई

स्वास्थ्य के लिहाज से स्थिति खतरनाक

पीएम10 में धूल और बड़े आकार के कण शामिल होते हैं, जो सांस के जरिए श्वसन तंत्र में प्रवेश कर सकते हैं। पीएम2.5 के कण इससे छोटे होते हैं और फेफड़ों में गहराई तक पहुंच सकते हैं। कुछ परिस्थितियों में वे रक्त प्रवाह तक भी पहुंच सकते हैं, इसलिए इन्हें स्वास्थ्य के लिहाज से अधिक खतरनाक माना जाता है।

पर्यावरणविद् एवं वायु गुणवत्ता विशेषज्ञ डा. दिलीप वागेला के अनुसार, दीपावली के दौरान पटाखों से निकलने वाले पीएम2.5 और पीएम10 के साथ सल्फर डाइआक्साइड तथा नाइट्रोजन आक्साइड जैसी हानिकारक गैसें वातावरण में घुल जाती हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।