इंदौर में पड़ रही तेज गर्मी की वजह से कलेक्टर ने बदला स्कूलों का समय
इंदौर में पड़ रही तेज गर्मी का असर बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है, इसलिए बदला गया स्कूलों का समय। ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 16 Apr 2026 11:59:08 AM (IST)Updated Date: Thu, 16 Apr 2026 12:03:32 PM (IST)
गर्मी बढ़ने की वजह से स्कूलों के समय में किया गया परिवर्तन। - प्रतीकात्मक तस्वीरHighLights
- गर्मी से छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर असर, कलेक्टर ने लिया फैसला
- स्कूलों में परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय पर ही संचालित की जाएंगी
- गुरुवार को दिन-रात का तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर में पड़ रही तेज गर्मी का असर छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। ऐसे में कलेक्टर शिवम शर्मा ने नर्सरी से 8वीं तक की कक्षाओं का समय सुबह 7 बजे से 12 बजे तक कर दिया है। वहीं परीक्षाएं अपने निर्धारित समय के अनुसार ही संचालित की जाएंगी। वहीं इंदौर जिले में सभी आंगनबाड़ियां सुबह 8:30 से 11:30 तक ही संचालित होंगी।
सामान्य से ज्यादा रहेगा तापमान
बुधवार दोपहर में निकली धूप ने शहरवासियों को तपिश का अहसास करवाया। वहीं शाम के समय में गर्मी व उमस रही। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार को दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। दिन व रात के तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।
![naidunia_image]()