• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

Indore Rain Update: इंदौर में अगले चार दिन अच्छी बारिश के आसार, 30 और 31 जुलाई को झमाझम

Indore Weather Update: इंदौर में अगले चार दिन गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

By Udaypratap SinghEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 27 Jul 2026 02:18:11 PM (IST)Updated Date: Tue, 28 Jul 2026 07:43:21 AM (IST)
Indore Rain Update: इंदौर में अगले चार दिन अच्छी बारिश के आसार, 30 और 31 जुलाई को झमाझम
इंदौर के विजयनगर क्षेत्र में रविवार रात कुछ देर के लिए जमकर बारिश हुई।

HighLights

  1. इंदौर में एक बार फिर शुरू हो सकता है तेज बारिश का दौर
  2. मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में अच्छी बारिश के संकेत
  3. अवदाब क्षेत्र आगामी दिनों में मध्य प्रदेश की ओर खिसकेगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में रविवार को दिन में हल्के बादल छाए रहे और गर्मी व उमस का असर दिखाई दिया। शाम के समय विजय नगर और पलासिया क्षेत्र में 15 से 20 मिनट तक बारिश हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, वर्तमान में ओडिशा और बंगाल की खाड़ी में एक अवदाब क्षेत्र बना हुआ है।

इसके कारण अगले चार दिन तक प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में अच्छी बारिश (Rain in Indore) होगी। वहीं, इंदौर में अगले चार दिन गरज-चमक के साथ हल्की बारिश (Indore Ka Mausam) होने की संभावना है।

यह अवदाब क्षेत्र आगामी दिनों में मध्य प्रदेश की ओर खिसकेगा। वहीं, अभी द्रोणिका पश्चिमी राजस्थान, शिवपुरी, सीधी से उत्तरी ओडिशा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर के आसपास बना हुआ है।

naidunia_image

इस प्रणाली के प्रभाव से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी इंदौर सहित मध्य प्रदेश की ओर आएगी। इसके प्रभाव से 30 और 31 जुलाई को इंदौर में झमाझम बारिश (Heavy Rain Indore) होने की संभावना है। वहीं, आगामी चार दिनों में इंदौर में छिटपुट बारिश होने की संभावना है।


बारिश से इंदौर-गांधीधाम एक्सप्रेस प्रभावित

अहमदाबाद-वीरमगांव रेलखंड में भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति के चलते रेल संचालन प्रभावित हुआ है। इसके चलते रविवार को इंदौर-गांधीधाम एक्सप्रेस अहमदाबाद रेलवे स्टेशन तक ही गई। वहीं, 27 जुलाई को गांधीधाम-इंदौर एक्सप्रेस अहमदाबाद रेलवे स्टेशन से पुन: इंदौर के लिए रवाना होगी। गांधीधाम-अहमदाबाद स्टेशन के बीच ट्रेन निरस्त रहेगी।

यह भी पढ़ें : भोपाल-इंदौर समेत 18 जिलों में भारी बारिश, पूर्वी और मध्य एमपी में मानसून होगा और तेज