इंदौर-शारजाह उड़ान दूसरे दिन भी रही निरस्त, यूएई में अटके यात्री, युद्ध के हालात के कारण खाड़ी देशों के टूर हो रहे कैंसिल
इजराइल, अमेरिका और ईरान के बीच छिड़े युद्ध के कारण यूएई सहित अन्य खाड़ी देशों से हवाई कनेक्टिविटी पूरी तरह से टूट चुकी है। यूएई के सभी एयरपोर्ट बंद हो ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 01 Mar 2026 08:55:35 PM (IST)Updated Date: Mon, 02 Mar 2026 12:04:34 AM (IST)
इंदौर-शारजाह उड़ान दूसरे दिन भी रही निरस्त।HighLights
- मिडल-ईस्ट युद्ध का इंदौर पर सीधा असर
- शारजाह उड़ान दूसरे दिन भी हुई निरस्त
- खाड़ी देशों में फंसे प्रदेश के सैकड़ों यात्री
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इजराइल, अमेरिका और ईरान के बीच छिड़े युद्ध के कारण यूएई सहित अन्य खाड़ी देशों से हवाई कनेक्टिविटी पूरी तरह से टूट चुकी है। यूएई के सभी एयरपोर्ट बंद होने से शारजाह, दुबई और अबू धाबी की उड़ानें संचालित नहीं हो पा रही हैं। इंदौर से लगातार दूसरे दिन रविवार को शारजाह उड़ान निरस्त हुई।
यूएई में फंसे इंदौर और प्रदेश के सैकड़ों यात्री
इससे शारजाह से आने वाले यात्रियों की फजीहत बढ़ गई। उड़ान उपलब्ध नहीं होने से उनको यूएई में ही रुकना पड़ रहा है। यूएई का एयरस्पेस बंद होने से भारत से जाने और आने वाली सभी उड़ानें निरस्त रहीं। इंदौर और प्रदेश के सैकड़ों लोग दुबई और शारजाह में फंसे हुए हैं।
पर्यटकों की बढ़ी परेशानी और आर्थिक बोझ
वापसी की उड़ान नहीं होने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। टूर पर घूमने जाने वाले लोगों को सर्वाधिक परेशानी उठाना पड़ रही है। इनको उड़ान नहीं होने से दोबारा होटल में बुकिंग करवाने के साथ ही अतिरिक्त राशि चुकाना पड़ रही है। ट्रेवल्स एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जादौन का कहना है कि इंदौर और प्रदेश से सर्वाधिक यात्री दुबई जाते हैं।
यह भी पढ़ें- MP SET: एक लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 71% रही उपस्थिति, 9 पर नकल के मामले दर्ज
होली के टूर पैकेज और भविष्य की बुकिंग रद्द
दुबई के रास्ते ही अन्य देशों की यात्रा की जाती है। युद्ध के कारण उड़ानें निरस्त होने से प्रदेश के कई यात्री वहां पर फंसे हैं। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जादौन का कहना है कि युद्ध के कारण दुबई और अन्य खाड़ी देशों के टूर पैकेज भी निरस्त हो रहे हैं। होली के आसपास उड़ान बंद होने से पहले से बुक टूर पैकेज कैंसिल हो रहे हैं, तो वहीं आगे की बुकिंग भी पर्यटक स्वयं कैंसिल करवा रहे हैं। युद्ध के हालात में लोग यात्रा से बचना चाहते हैं।