• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

‘सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ’ अभियान चलाकर 30 जुलाई को इंदौर बनाएगा स्वच्छता का विश्व रिकॉर्ड

इंदौर नगर निगम जनभागीदारी का एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ अभिया...और पढ़ें

By Kuldeep BhawsarEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Tue, 28 Jul 2026 09:30:25 AM (IST)Updated Date: Tue, 28 Jul 2026 09:30:25 AM (IST)
‘सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ’ अभियान चलाकर 30 जुलाई को इंदौर बनाएगा स्वच्छता का विश्व रिकॉर्ड
स्वच्छता को लेकर विश्व रिकॉर्ड बनाएगा इंदौर। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. इंदौर नगर निगम जनभागीदारी का एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रहा है
  2. शहर के पांच लाख लोग छह प्रकार के पृथक कचरे के साथ "सेग्रीगेसन वाली सेल्फी" लेकर विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे
  3. निगम के घर-घर कचरा संग्रहण वाहनों एवं निर्धारित स्थानों पर भी सेल्फी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : इंदौर नगर निगम जनभागीदारी का एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित "सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ" अभियान के तहत 30 जुलाई को स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हुए, शहर के पांच लाख लोग छह प्रकार के पृथक कचरे के साथ "सेग्रीगेसन वाली सेल्फी" लेकर विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे।

पृथक किए गए कचरे के साथ सेल्फी लेकर अभियान में सहभागिता करेंगे

स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल ने बताया कि अभियान के तहत सभी 85 वार्डों में नागरिकों के साथ-साथ सफाई मित्र, घर-घर कचरा संग्रहण वाहन चालक एवं हेल्पर, स्वच्छता सहयोगी, स्वयंसेवी संस्थाएं, शैक्षणिक संस्थान, व्यापारी संगठन, रहवासी संघ तथा अन्य हितधारक गीले, सूखे एवं अन्य श्रेणियों में पृथक किए गए कचरे के साथ सेल्फी लेकर अभियान में सहभागिता करेंगे।


निर्धारित स्थानों पर भी सेल्फी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी

निगम के घर-घर कचरा संग्रहण वाहनों एवं निर्धारित स्थानों पर भी सेल्फी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। वार्ड एवं जोन स्तर पर नियुक्त अधिकारी- कर्मचारी सेल्फी अभियान का समन्वय करेंगे तथा प्राप्त सेल्फियों का निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संकलन किया जाएगा।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे 30 जुलाई को अपने घर अथवा प्रतिष्ठान में पृथक किए गए कचरे के साथ सेल्फी लेकर बड़ी संख्या में इंदौर में होने जा रहे इस अभियान में शामिल हों।

ई-शपथ का आयोजन आज

इंदौर : इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा चलाए जा रहे ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत ई-शपथ का आयोजन मंगलवार को किया जाएगा। नशे से दूरी है जरूरी की उक्त ई-शपथ पुलिस कमिश्नर इंदौर द्वारा सुबह नौ बजे पलासिया स्थित कार्यालय के सभागार से दिलाई जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों सहित शहर के शैक्षणिक संस्थानों, अन्य संस्थाओं व आम नागरिक भी जुड़ेंगे।

स्वच्छता सर्वेक्षण: अब इंदौर के बाजार भी होंगे साफ-सुथरे, बैठक में व्यापारियों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव