• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर जिले के नौ नगरीय निकायों में अब 17.91 लाख और पंचायतों में 7.16 लाख मतदाता

इंदौर जिले में नगरीय निकाय और पंचायतों की अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची 2026 जारी कर दी गई है।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 29 Jul 2026 11:05:20 AM (IST)Updated Date: Wed, 29 Jul 2026 11:08:18 AM (IST)
इंदौर जिले के नौ नगरीय निकायों में अब 17.91 लाख और पंचायतों में 7.16 लाख मतदाता
वोटर लिस्ट की फाइल फोटो।

HighLights

  1. राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पुनरीक्षण के बाद 27 जुलाई को सूची सार्वजनिक की गई
  2. नगर निकायों में कुल 17,91,658 मतदाता दर्ज हैं, समें 9,00,979 पुरुष, 8,90,586 महिलाएं
  3. इंदौर नगर पालिक निगम में सबसे ज्यादा 16,61,801 मतदाता हैं, यहां 8,36,345 पुरुष और 8,25,367 महिला

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इंदौर जिले में नगरपालिकाओं एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दावे-आपत्तियों के निराकरण के बाद 27 जुलाई को अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रकाशन किया गया।

यह सूची नगरपालिकाओं, नगर परिषदों, जनपद पंचायतों तथा अन्य निर्धारित स्थानों पर उपलब्ध कराई गई है। जिले में कुल 25.08 लाख मतदाता हैं। इसमें नो नगरीय निकायों में 17.91 लाख और पंचायतों में 7.16 लाख मतदाता हैं।

मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य के लिए जिले में नगर निकायों के 2,436 मतदान केंद्रों पर 375 प्राधिकृत कर्मचारियों तथा पंचायतों के 1,217 मतदान केंद्रों के लिए 334 ग्राम पंचायतों में 334 प्राधिकृत कर्मचारियों की तैनाती की गई। आयोग द्वारा 15 मई से 25 जून तक दावा एवं आपत्तियां प्राप्त की गईं। सभी दावे-आपत्तियों के निराकरण के बाद अंतिम सूची तैयार कर प्रकाशित की गई।


इसके अनुसार नगर निकायों में कुल 17,91,658 मतदाता दर्ज किए गए हैं, जिनमें 9,00,979 पुरुष, 8,90,586 महिलाएं तथा 93 अन्य मतदाता शामिल हैं। नगर पालिक निगम इंदौर में सर्वाधिक 16,61,801 मतदाता हैं। इसमें पुरुषों की संख्या 8,36,345 लाख और महिला मतदाता की संख्या 8,25,367 है।

महू जनपद पंचायत में सर्वाधिक मतदाता

जिले की 234 ग्राम पंचायतों की तैयार की गई मतदाता सूची में 7,16,523 मतदाता शामिल हैं। इनमें 3,62,004 पुरुष, 3,54,507 महिलाएं और 12 अन्य मतदाता हैं। जनपद पंचायत डॉ. अंबेडकर नगर (महू) में सर्वाधिक 2,05,731 मतदाता दर्ज हैं।

नगरीय निकाय और मतदाता

  • नगर निगम इंदौर 16,61,801
  • नगर परिषद महूगांव 31,535
  • नगर परिषद मानपुर 5,893
  • नगर परिषद राऊ 30,783
  • नगर परिषद सांवेर 12,758
  • नगर परिषद देपालपुर 15,220
  • नगर परिषद गौतमपुरा 11,140
  • नगर परिषद बेटमा 13,335
  • नगर परिषद हातोद 9,193
  • कुल 17,91,658

जनपद पंचायत में मतदाता

  • इंदौर 1,84,598
  • महू 2,05,731
  • सांवेर 1,68,968
  • देपालपुर 1,57,226
  • कुल 7,16,523

यह भी पढ़ें : इंदौर एयरपोर्ट की टॉप-10 रैंकिंग में वापसी, दूसरी तिमाही में नौवें पायदान पर पहुंचा; पहले था 13वें नंबर पर