• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

30 जुलाई के बाद इंदौर में झमाझम बारिश की दस्तक, धार, झाबुआ और देवास भी रहेंगे भीगने को तैयार

इंदौर में बुधवार को बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने 30 जुलाई के बाद शहर सहित आसपास के जिलों में तेज वर्षा की संभावना जताई है।

By Udaypratap SinghEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 30 Jul 2026 09:35:34 AM (IST)Updated Date: Thu, 30 Jul 2026 09:35:34 AM (IST)
30 जुलाई के बाद इंदौर में झमाझम बारिश की दस्तक, धार, झाबुआ और देवास भी रहेंगे भीगने को तैयार
इंदौर में झमाझम बारिश की दस्तक। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. इंदौर में दिनभर बादल छाए, कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई।
  2. एयरपोर्ट पर 1.3 मिमी, रीगल क्षेत्र में 5.25 मिमी वर्षा।
  3. अब तक शहर में 365.6 मिमी मानसूनी वर्षा दर्ज हुई।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे और कुछ हिस्सों में थोड़ी देर के लिए तेज बौछारें पड़ीं। एयरपोर्ट क्षेत्र में शाम 5:30 बजे तक 1.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इस मानसून सत्र में शहर में अब तक 365.6 मिमी वर्षा हो चुकी है।

रीगल स्थित मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मौसम केंद्र पर 5.25 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में अवदाब का क्षेत्र उत्तरी छत्तीसगढ़ पर बना हुआ है। अगले 24 घंटे में इसके छत्तीसगढ़ और पूर्वी मप्र की ओर बढ़ने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिम मप्र पर भी चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है। इसके प्रभाव से पूर्वी और मध्य मप्र में अच्छी वर्षा होने की संभावना है।


30 जुलाई के बाद तेज बारिश

गुरुवार को इंदौर में मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। धार, झाबुआ, देवास और बुरहानपुर जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 30 जुलाई के बाद इंदौर में भी भारी वर्षा के आसार हैं।

ये खबर भी पढ़ें- सूदखोरों से तंग आकर ग्वालियर के किसान ने की खुदकुशी, 19 दिन बाद रेलवे ट्रैक पर शव मिला, सुसाइड नोट में लिखा- मुझे धमकाया गया