
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : आयुष्मान के लाभार्थियों को अब योजना से जुड़ी जानकारी के लिए सरकारी कार्यालयों और अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने की जरूरत नहीं है। सरकार ने आयुष्मान सखी और आयुष्मान सारथी नाम से डिजिटल व्हॉट्सएप चैटबाट शुरू किए हैं।
इनके माध्यम से मोबाइल पर ही योजना से जुड़ी सभी सेवाओं और सुविधाओं की जानकारी ली जा सकती है। आयुष्मान सारथी 24 घंटे उपलब्ध रहने वाला आधिकारिक व्हाट्सएप चैटबाट है। इसके लिए 7552762582 नंबर पर व्हाट्सएप पर संपर्क किया जा सकता है। चैटबाट से योजना में पात्रता की जांच, आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन, कार्ड डाउनलोड और ई-केवाईसी जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
वहीं 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए आयुष्मान वय वंदना कार्ड से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है।आयुष्मान सखी भी योजना की जानकारी आसान भाषा में उपलब्ध कराने वाला डिजिटल माध्यम है। इसका उपयोग करने के लिए 7290823838 नंबर को मोबाइल में सेव कर व्हाट्सएप के जरिए जानकारी ली जा सकती है।
यह बात डॉ. शरद गुप्ता नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत योजना ने मंगलवार को हेलो नईदुनिया कार्यक्रम में पाठकों के सवालों के जवाब देते हुए कही।डा. गुप्ता ने बताया कि चेटबाट पर लाभार्थी अपने आसपास के आयुष्मान योजना से जुड़े सूचीबद्ध अस्पतालों की जानकारी ले सकेंगे। इसके साथ ही कार्ड में इलाज के लिए उपलब्ध राशि, मेडिकल हिस्ट्री, शिकायत दर्ज करने और शिकायत की स्थिति देखने जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद फीडबैक देने का विकल्प भी उपलब्ध है।
टोल फ्री नंबर भी उपलब्ध
आयुषमान योजना की जानकारी और शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किए गए है।इसमें स्टेट का टोल फ्री नंबर 18002332085 है। वही 14555 नंबर राष्ट्रीय हेलपलाइन का है।यहां पर यदि कोई आस्पिटल आयुषमान से जुडा है और उपचार के लिए रुपये की मांग करता है, तो शिकायत की जा सकती है।वहीं अन्य जानकारी भी यहां पर उपलब्ध होगी।जिले में सभी मेडिकल कालेज वाले हास्पिटल के अलावा 92 निजी हास्पिटल योजना से जुड़े है।प्रत्येक बीमारी के लिए अलग-अलग पैकेज तय है और उसी के अनुसार भुगतान किया जाता है।
मेरी दस वर्ष की नाती का आयुष्मान कैसे बनेगा, उपचार करना है? - राजकुमार सेन
उत्तर - माता-पिता के आयुष्मान से पांच साल तक के बच्चे का उपचार होता है।
परिवार में तीन लोग है और आयुष्मान कैसे बनाया जा सकता है? - मुस्तफा हुसैन बोहरा
उत्तर - आप पोर्टल पर समग्र से पात्रता देख सकते है, पात्रता होगी तो कार्ड बन जाएगा।
आयुष्मान में होने वाले उपचार के बोर्ड हास्पिटल में लगना चाहिए, ताकि जानकारी मिल सके? - प्रदीप जैन
उत्तर - संबंधित हॉस्पिटल में आयुषमान के लिए कियोस्क बनाया जाता है और यहां डिस्पले किया जाता है।
आयुष्मान कार्ड से दवाई ले रहे है, लेकिन आराम नहीं हो रहा है? - मुकेश शाक्यवंशी
उत्तर - आप एमवाय या अरविंदो हॉस्पिटल में जाकर जांच करवा सकते है।
आयुष्मान कार्ड बनवाना है, कहां बन सकता है? - कैलाश मेहता
उत्तर - एपी ऑनलाइन पर जाकर पात्रता होने पर कार्ड बनवा सकते है।
आयुष्मान कोर्ड खो गया है, नया कार्ड कैसे बन सकेगा? - उमेश वाणी
उत्तर - एमपी आनलाइन पर जाकर नाम के आधार पर फीर से निकाला जा सकता है
आयुष्मान योजना में कार्ड नहीं बन रहा है कैसे बनेगा? - सुनिल वर्मा
उत्तर - यदि राशन की पर्ची है, तो कार्ड बन जाएगा। ऑनलाइन पात्रता देखना होगी।
कार्ड बना है, लेकिन आधार में फिंगर प्रिंट नहीं आते उपचार में परेशानी तो नहीं होगी? - किशन पुगलीया
उत्तर - चेहरे से भी जांच हो सकेगी, यह नहीं होने पर हॉस्पिटल मेल पर जानकारी भेजते हैं।
आयुष्मान में कई नियम हैं, 70 वाली कैटेगरी में भी नियम है क्या? - डा. आरके बधेरवाल
उत्तर - 70 प्लस में सभी के कार्ड बनते है, किसी तरह के नियम यहां पर लागू नहीं है।
65 साल की उम्र हो गई, आयुष्मान नहीं बन रहा है? - श्याम सिंह राजपूत
उत्तर - राशन पर्ची होने पर आयुष्मान बनता है, पात्रता की जांच की जा सकती है।