• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

रक्षाबंधन पर इंदौर के खजराना गणेश को अर्पित की गई राष्ट्रभाव की थीम पर बनी सबसे बड़ी राखी

इंदौर में तैयार 40x40 इंच की सनातन राखी भगवान खजराना गणेश को अर्पित, मातृश्री पालरेचा परिवार द्वारा तैयार राखी अलीजा सरकार हनुमान मंदिर सहित पांच मंदि...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 28 Aug 2026 09:10:12 AM (IST)Updated Date: Fri, 28 Aug 2026 09:14:41 AM (IST)
रक्षाबंधन पर इंदौर के खजराना गणेश को अर्पित की गई राष्ट्रभाव की थीम पर बनी सबसे बड़ी राखी
भगवान खजराना गणेश को राखी अर्पित करते पुजारी।

HighLights

  1. आज भद्रा रहित श्रावणी पूर्णिमा पर दिनभर बांध सकेंगे राखी
  2. बन रहा सुख, सौहार्द, प्रेम और पारिवारिक समृद्धि का संयोग
  3. महाकाल मंदिर उज्जैन, चिंतामन गणेश को भी अर्पित की गई राखी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में तैयार की गई 40x40 इंच की ‘सनातन राखी’ भगवान खजराना गणेश को अर्पित की गई। मातृश्री पालरेचा परिवार द्वारा तैयार यह राखी अलीजा सरकार हनुमान मंदिर सहित पांच मंदिरों में अर्पित की गई। इसके अलावा महाकाल मंदिर उज्जैन, चिंतामन गणेश और छोटा गणपति को भी राखी समर्पित की गई।

शांतु पुंडरीक पालरेचा एवं धीरज पालरेचा ने बताया कि गुरुवार को राखी देखने के लिए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक मालिनी गौड़, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता सहित प्रमुख बाजारों के पदाधिकारी और शहरवासी पहुंचे। राखी के केंद्र में राष्ट्रीय चेतना और सनातन संस्कृति के प्रतीकों को स्थान दिया गया है। ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष को ध्यान में रखते हुए इसे राष्ट्रभाव की थीम पर तैयार किया गया है।


भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और रक्षा के संकल्प का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। भद्रा रहित श्रावण पूर्णिमा पर दिनभर राखी बांधी जा सकेगी। पंचांग के अनुसार पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त सुबह 9.08 बजे शुरू होकर 28 अगस्त सुबह 9.48 बजे तक रहेगी।

naidunia_image

इस बार रक्षाबंधन के दिन भद्रा सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो जाएगी, इसलिए राखी बांधने के लिए भद्रा के कारण इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ज्योतिर्विद श्यामप्रसाद तिवारी के अनुसार पंचांग में रक्षाबंधन के लिए अपराह्न काल को विशेष महत्व दिया जाता है। ऐसे में उदयातिथि के मान से दिनभर राखी बांधी जा सकेंगी।

राखी बांधने के लिए सबसे शुभ समय

  • सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त : सुबह 6.23 से 09.48 बजे तक।
  • अभिजित मुहूर्त : दोपहर 12.14 से 01.05 बजे तक।
  • गोधूलि मुहूर्त : शाम 6.57 से शाम 07.19 बजे तक।

चौघड़िया अनुसार मुहूर्त

  • लाभ : सुबह 07.57 से 09.31 बजे तक।
  • अमृत : सुबह 09.32 से 11.05 बजे तक।
  • शुभ : दोपहर 12.40 से 02.14 बजे तक।
  • चर : शाम 05.22 से 06.57 बजे तक।

राहुकाल में राखी न बांधें

राहुकाल : सुबह 11.06 से दोपहर 12.40 बजे तक।

चंद्रग्रहण का प्रभाव भारत में नहीं

चंद्रग्रहण : सुबह 6.55 से दोपहर 12.30 बजे तक।

दृश्यता न होने से ग्रहण बेअसर

पुजारी केशव गुरु के अनुसार रक्षाबंधन पर चंद्रग्रहण भी रहेगा, यह भारत में कहीं नजर नहीं आएगा। ग्रहण का धार्मिक प्रभाव और सूतक उसकी स्थानीय दृश्यता से जुड़ा होता है। इसलिए इंदौर में ग्रहण की दृश्यता न होने के आधार पर इसका धार्मिक महत्व नहीं होगा। इस वर्ष शुक्रवार और पूर्णिमा का संयोग पारिवारिक संबंधों में मिठास घोलेगा।

ज्योतिषीय गणना में शुक्रवार का संबंध सुख, सौहार्द, प्रेम और पारिवारिक समृद्धि से जोड़ा जाता है, वहीं पूर्णिमा को चंद्रमा की पूर्णता का दिन माना जाता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार पूर्णिमा, शुक्रवार और रक्षाबंधन का एक साथ आना पारिवारिक संबंधों में स्नेह, संवाद और आत्मीयता को महत्व देने वाला संयोग है।

यह भी पढ़ें- राखी बांधने के लिए सुबह से शाम तक ये रहेंगे अभिजीत, गोधूलि और चौघड़ियानुसार मुहूर्त