• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

Monsoon Update : इंदौर के पूर्वी क्षेत्र में आधा घंटे झमाझम, अगले दो दिन हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

शहर में बुधवार रात को हुई वर्षा ने गर्मी व उसम से निजात दिलाई। वही गुरुवार सुबह बादल छाए और कुछ एक हिस्सों में रिमझिम वर्षा हुई। इंदौर एयरपोर्ट पर सुब...और पढ़ें

By Udaypratap SinghEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Fri, 24 Jul 2026 07:54:23 AM (IST)Updated Date: Fri, 24 Jul 2026 01:54:59 PM (IST)
Monsoon Update : इंदौर के पूर्वी क्षेत्र में आधा घंटे झमाझम, अगले दो दिन हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
इंदौर के पूर्वी क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को आधा घंटे झमाझम बारिश हुई। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. शहर में बुधवार रात को हुई वर्षा ने गर्मी व उसम से निजात दिलाई
  2. वही गुरुवार सुबह बादल छाए और कुछ एक हिस्सों में रिमझिम वर्षा हुई
  3. वर्तमान में एक तटवर्तीय द्रोणिका मुंबई के आसपास से गुजर रही है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : शहर के पूर्वी क्षेत्र में आधा घंटे झमाझम बारिश होने से रिंग रोड पर पानी भर गया। वहीं शहरवासियों को गर्मी और उमस से राहत मिली। बुधवार रात को हुई वर्षा ने गर्मी व उसम से निजात दिलाई। वही गुरुवार सुबह बादल छाए और कुछ एक हिस्सों में रिमझिम वर्षा हुई। इंदौर एयरपोर्ट पर सुबह 8.30 बजे तक विगत 24 घंटे में 17.4 मिमी वर्षा दर्ज हुई। वही गरुवार शाम 5.30 बजे तक विगत नौ घंटे में 0.1 मिमी वर्षा ही दर्ज हुई।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में एक तटवर्तीय द्रोणिका मुंबई के आसपास से गुजर रही है। इस वजह से मुंबई में अभी जोरदार वर्षा हो रही है। इसके प्रभाव से इंदौर सहित दक्षिणी पश्चिमी मप्र को अगले दो दिन तक अरब सागर से नमी मिलेगी। ऐसे में इंदौर में शुक्रवार व शनिवार को हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।


वर्तमान में उत्तर पश्चिम मप्र में जो चक्रवाती घेरा था वो राजस्थान की ओर शिफ्ट हुआ। इसके प्रभाव से इंदौर सहित दक्षिण पश्चिमी मप्र में गुरुवार सुबह से शाम तक रिमझिम वर्षा ही हुई। एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर इस मानसून सीजन में अब तक 351.7 मिमी वर्षा दर्ज हुई है। वही इंदौर जिले में अब तक के औसत से 21 प्रतिशत अधिक 373.9 मिमी वर्षा दर्ज हुई।

गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहे और दोपहर में शहर के कुछ हिस्सों में रिमझिम फुहारे बरसी। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शुक्रवार को शहर में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान शहर व दिन व रात का तापमान सामान्य से कम रहेगा।

मानसून की फुहारों के साथ बढ़ा स्वाद का आनंद

मानसून की रिमझिम वर्षा ने शहर का मौसम पूरी तरह बदल दिया है। चारों ओर हरियाली छा गई है और प्रकृति का सुंदर रूप लोगों को घरों से बाहर निकलने के लिए आकर्षित कर रहा है। वर्षा के सुहाने मौसम का आनंद लेने के साथ ही लोग अपने पसंदीदा गर्मागर्म व्यंजनों का स्वाद भी ले रहे हैं।

शहर के भुट्टे के ठेलों, चाट की दुकानों और भजिए के स्टाल पर सुबह से शाम तक अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है। कई लोग परिवार और दोस्तों के साथ बारिश का आनंद लेते हुए भुट्टा खाने पहुंच रहे हैं, तो कहीं गरमागरम आलू, प्याज और मिर्च के भजिए लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। चाट, समोसे और चाय की दुकानों पर भी रौनक बढ़ गई है।

naidunia_image

MP Weather 24th July: भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में भारी बरसात का अलर्ट, अगले 5 दिनों तक जारी रहेगा बारिश का दौर