इंदौर में कार पर हमला करने वाला गिरफ्तार, हार्न बजाकर ओवरटेक करने पर हुआ था विवाद
यह विवाद हार्न बजाकर ओवरटेक करने की कोशिश को लेकर शुरू हुआ था। आरोपित बाबू उर्फ कालू और अंकित निवासी बाणगंगा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Publish Date: Mon, 13 Jul 2026 11:47:46 PM (IST)Updated Date: Mon, 13 Jul 2026 11:54:51 PM (IST)
इंदौर में कार पर हमला करने वाला पकड़ाया।HighLights
- कार पर हमला करने वाले आरोपित गिरफ्तार।
- हार्न बजाकर ओवरटेक करने पर हुआ था विवाद।
- थाना प्रभारी बताया कि घटना रविवार रात की है।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। रावजी बाजार थाना पुलिस ने एक दंपत्ति की कार पर हमला करने और शराब की बोतल से कांच तोड़ने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
यह विवाद हार्न बजाकर ओवरटेक करने की कोशिश को लेकर शुरू हुआ था। आरोपित बाबू उर्फ कालू और अंकित निवासी बाणगंगा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
रावजी बाजार थाना प्रभारी उमेश यादव ने बताया कि घटना रविवार रात की है, जब पीयूष पंजवानी अपनी पत्नी के साथ केसर बाग से सपना संगीता रोड पर आइसक्रीम खरीदने जा रहे थे।
रास्ते में कलेक्ट्रेट के पास बाइक सवार दो युवकों ने उनकी कार को रोक लिया। आरोप है कि पंजवानी द्वारा हार्न बजाकर ओवरटेक करने की कोशिश से बाइक सवार नाराज हो गए थे।
इसके बाद शराब के नशे में धुत एक आरोपी कार के बोनट पर चढ़ गया, दंपत्ति के साथ गाली-गलौज की और शराब की बोतल मारकर कार का कांच तोड़ दिया।