• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में नीट अभ्यर्थियों का बड़ा आंदोलन समाप्त, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर मिलते 25 दिन से जुटा जमावड़ा हटा

सुबह से ही बड़ी संख्या में छात्र धरने पर बैठकर परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। दोपहर में शिक्षा मं...और पढ़ें

By Kapil NileyEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 25 Jul 2026 11:19:02 PM (IST)Updated Date: Sun, 26 Jul 2026 07:24:08 AM (IST)
इंदौर में नीट अभ्यर्थियों का बड़ा आंदोलन समाप्त, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर मिलते 25 दिन से जुटा जमावड़ा हटा
इंदौर में नीट अभ्यर्थियों का बड़ा आंदोलन समाप्त

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। नीट पेपर लीक मामले को लेकर भंवरकुआं चौराहे पर शनिवार को छात्रों और युवाओं का आंदोलन एक महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुंच गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में छात्र धरने पर बैठकर परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। दोपहर में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद धरनास्थल का माहौल पूरी तरह बदल गया।

छात्रों में उत्साह की लहर दौड़ गई और धरनास्थल पर जश्न मनाया। युवाओं की इस खुशी में अभिभावक भी शामिल हुए। शिक्षा को सुधारने के लिए उन्होंने आंदोलन को उचित ठहराया।

पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग और 25 दिन बाद आंदोलन की समाप्ति

छात्रों का कहना था कि उनका संघर्ष सिर्फ किसी एक व्यक्ति के इस्तीफे तक सीमित नहीं है। बल्कि वे ऐसी पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था चाहते हैं, जिसमें किसी भी प्रतिभाशाली छात्र का भविष्य भ्रष्टाचार की भेंट न चढ़े।

करीब 25 दिन चले इस आंदोलन के बाद आयोजकों ने धरना समाप्त करने की घोषणा की। छात्रों ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी अन्य मांगों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होती है तो वे भविष्य में फिर से आंदोलन का रास्ता अपनाने से पीछे नहीं हटेंगे।


यह भी पढ़ें- भोपाल में बिना दस्तावेज बेची जा रही थीं प्रतिबंधित दवाएं, मेडिकल स्टोर पर मारा छापा, ट्रामाडोल के 120 कैप्सूल मिले