इंदौर सांसद पर तंज पड़ा भारी... यूपी के इन्फ्लुएंसर जतिन मिश्रा पर क्राइम ब्रांच का शिकंजा, जब्त हुआ मोबाइल!
भागीरथपुरा दूषित जलकांड में इंदौर के सांसद शंकर लालवानी को लेकर बनाए एक वीडियो में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में उत्तर प्रदेश के इन्फ्लुएंसर जति ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 09 Mar 2026 07:44:14 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Mar 2026 07:44:14 PM (IST)
यूपी के इन्फ्लुएंसर जतिन मिश्रा पर इंदौर क्राइम ब्रांच का शिकंजानईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। भागीरथपुरा दूषित जलकांड में इंदौर के सांसद शंकर लालवानी को लेकर बनाए एक वीडियो में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में उत्तर प्रदेश के इन्फ्लुएंसर जतिन मिश्रा को सोमवार को क्राइम ब्रांच कार्यालय बुलवाया। एफआईआर दर्ज होने के बाद एडिशनल डीसीपी के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखा। पुलिस ने बयान दर्ज किए। इस दौरान मिश्रा माफी मांगते हुए कहने लगे कि वीडियो गलती से भ्रामक खबर बन गई थी। मेरा उद्देश्य किसी को अपमान करना नहीं था।
सांसद प्रतिनिधि की शिकायत पर दर्ज हुई एफआईआर
पुलिस ने मिश्रा का मोबाइल जब्त कर लिया है। भागीरथपुरा कांड के बाद मिश्रा ने अपने इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें इंदौर के सांसद को लेकर टिप्पणी की थी। मामले में सांसद के प्रतिनिधि की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई थी। अधिकारियों के मुताबिक मिश्रा के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। वीडियो और उससे जुड़े तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है। डिजिटल साक्ष्यों और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है।
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई और मोबाइल जब्ती
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि क्राइम ब्रांच में एफआईआर दर्ज की थी। जतिन शुक्ला द्वारा अपशब्द कहे गए थे। मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है। नोटिस पर उसे छोड़ा गया है। इंटरनेट मीडिया पर करीब एक माह पहले वीडियो अपलोड कर जतिन ने ग्वालियर और मंदसौर के साथ इंदौर का भी उल्लेख किया।
वीडियो में की गई विवादास्पद टिप्पणी
वीडियो में कहा कि इंदौर पहुंचा तो सांसद मिल गए, उन्होंने रुकने के लिए कहा। इंदौर की हवा, पानी और स्वच्छता देखो, उसके बाद जाना। इस पर कहा कि सांसद जी इंदौर का दूषित पानी पीने से कई लोगों की मौत हो गई और आप चाहते हैं कि हम भी इंदौर में रहकर पानी पिएं और हमारे घर हमारी लाश वापस जाए। तो सांसद ने कहा— क्या यार जतिन, तुम लोगों के मरने पर अफसोस कर रहे हो।