• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

MPPSC का बड़ा फैसला... लाखों अभ्यर्थी अब देख सकेंगे राज्य सेवा मुख्य परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाएं

लंबे समय से राज्य सेवा मुख्य परीक्षा की उत्तरपुस्तिका दिखाने को लेकर अभ्यर्थी मांग कर रहे थे। इनकी समस्या का समाधान करते हुए MPPSC ने अभ्यर्थियों को उ...और पढ़ें

By Kapil NileyEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 28 Jul 2026 05:33:10 PM (IST)Updated Date: Tue, 28 Jul 2026 05:33:10 PM (IST)
MPPSC का बड़ा फैसला... लाखों अभ्यर्थी अब देख सकेंगे राज्य सेवा मुख्य परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाएं
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग

HighLights

  1. MPPSC अभ्यर्थियों को दिखाएगा राज्य सेवा मुख्य परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाएं
  2. वर्ष 2019 से 2024 तक की मुख्य परीक्षाओं की कॉपी देख सकेंगे अभ्यर्थी
  3. नवंबर 2026 से चरणबद्ध तरीके से शुरू होगी ऑनलाइन अवलोकन की प्रक्रिया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। लंबे समय से राज्य सेवा मुख्य परीक्षा की उत्तरपुस्तिका दिखाने को लेकर अभ्यर्थी मांग कर रहे थे। इनकी समस्या का समाधान करते हुए मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने अभ्यर्थियों को उत्तरपुस्तिका का अवलोकन करवाने का फैसला लिया है।

इस संबंध में सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी, जिसमें आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा वर्ष 2019 से 2024 तक की वर्णनात्मक (डिस्क्रिप्टिव) मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं को दिखाई जाने को लेकर आवेदन मंगवाए हैं। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद अभ्यर्थी अपनी कॉपी देखकर यह समझ सकेंगे कि उन्हें किस प्रश्न में कितने अंक मिले हैं और मूल्यांकन किस प्रकार किया गया है।


चरणबद्ध तरीके से शुरू होगी प्रक्रिया, 2019 की कापियां नवंबर 2026 से उपलब्ध

उत्तर पुस्तिकाओं के अवलोकन की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से शुरू की जाएगी। सबसे पहले राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2019 की मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं का अवलोकन नवंबर 2026 से प्रारंभ होगा। इसके बाद वर्ष 2020, 2021, 2022, 2023 और 2024 की मुख्य परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाएं भी निर्धारित समयानुसार उपलब्ध कराई जाएंगी।

ऑनलाइन आवेदन के बाद तय होगा स्लॉट, आयोग कार्यालय में मिलेगी कॉपी

आयोग ने इस सुविधा का लाभ लेने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद आयोग उत्तरपुस्तिका दिखाने के लिए समयसीमा बताएगा। इसके आधार पर अभ्यर्थी अपनी उत्तरपुस्तिका देखने के लिए आयोग कार्यालय में जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें- MP MBBS Controversy: फीस में टॉप-5 पर स्टाइपेंड में फिसड्डी! जानें क्यों हड़ताल पर हैं MP के इंटर्न्स

आयोग के मुताबिक इस व्यवस्था से अभ्यर्थियों को मूल्यांकन प्रक्रिया को समझने का अवसर मिलेगा और वे अपनी कमियों एवं मजबूत पक्षों का बेहतर विश्लेषण कर सकेंगे। ओएसडी रवींद्र पंचभाई का कहना है कि आवेदन प्रक्रिया, शुल्क, स्लॉट बुकिंग और अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश जल्द ही वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।