MPPSC ग्रंथपाल भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 178 पदों पर चयन, योग्य उम्मीदवार न मिलने से 59 पद रह गए खाली
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने शुक्रवार को ग्रंथपाल परीक्षा 2022 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। ओबीसी आरक्षण के कारण आयोग ने 87 प्रतिशत मुख्य ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 06 Mar 2026 07:53:28 PM (IST)Updated Date: Fri, 06 Mar 2026 07:53:28 PM (IST)
ग्रंथपाल परीक्षा का इंतजार खत्म। (Image Source: AI-Generated)HighLights
- ग्रंथपाल परीक्षा का इंतजार खत्म
- 178 को मिली सरकारी नौकरी
- उच्च शिक्षा विभाग देगा नियुक्ति
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने शुक्रवार को ग्रंथपाल परीक्षा 2022 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। ओबीसी आरक्षण के कारण आयोग ने 87 प्रतिशत मुख्य भाग की सूची जारी की है। 237 पदों के लिए साक्षात्कार करवाए थे, लेकिन 59 पदों के लिए योग्य अभ्यर्थी नहीं मिल पाए। इस कारण केवल 178 पदों पर ही उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया गया है। 36 अभ्यर्थियों को वेटिंग सूची में रखा है। ताकि यदि किसी कारण से चयनित उम्मीदवार पद ग्रहण नहीं करते हैं तो इन अभ्यर्थियों को मौका दिया जा सके।
खाली पदों को भरने की प्रक्रिया बढ़ेगी आगे
अधिकारियों के मुताबिक परिणाम के साथ ही लंबे समय से सरकारी कालेजों में खाली पड़े ग्रंथपाल पदों को भरने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। चयनित अभ्यर्थियों को जल्द ही उच्च शिक्षा विभाग द्वारा नियुक्ति दी जाएगी। ग्रंथपाल भर्ती को लेकर आयोग ने दिसंबर 2022 में विज्ञापन निकाला था। लगभग 18 महीने इंतजार के बाद 9 जून 2024 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई।
साक्षात्कार और चयन की लंबी प्रक्रिया
पांच महीने बाद 22 नवंबर 2024 को आयोग ने लिखित परीक्षा परिणाम घोषित किया। 623 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चुना गया था। साक्षात्कार की प्रक्रिया भी काफी देर से शुरू हो सकी। लगभग एक साल इंतजार करने के बाद आयोग ने दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच इंटरव्यू आयोजित किए।
यह भी पढ़ें- MP में शहर और गांव के लिए एक होगा कॉलोनाइजर एक्ट, अध्यादेश लाने की तैयारी, अधिकारियों की जिम्मेदारी भी होगी तय
योग्य उम्मीदवारों की कमी से 59 पद रिक्त
जनवरी 2026 के पहले सप्ताह में साक्षात्कार की पूरी प्रक्रिया समाप्त कर दी गई। इंटरव्यू के दौरान यह पाया गया कि कुछ पदों के लिए पर्याप्त योग्य उम्मीदवार उपलब्ध नहीं थे। इसी कारण 59 पद खाली रह गए। आयोग ने 6 मार्च को ग्रंथपाल परीक्षा 2022 के मुख्य भाग का अंतिम परिणाम जारी कर दिया।