इंदौर नगर निगम में हड़कंप! नाले किनारे मिला कचरा और गंदगी, CSI और दरोगा का कटेगा तीन-तीन का वेतन
कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय के पीछे जगन्नाथ धर्मशाला के पास नाला आउटफाल एवं नाला टेपिंग कार्य के निरीक्षण के दौरान नाले किनारे कचरा और गंदगी मिली। ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 09 Mar 2026 08:20:19 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Mar 2026 08:20:19 PM (IST)
इंदौर नगर निगम में हड़कंप!नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने सोमवार को जोन 18, 8 और 5 के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे नाला आउटफाल एवं नाला टेपिंग कार्य का निरीक्षण किया। कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय के पीछे जगन्नाथ धर्मशाला के पास नाला आउटफाल एवं नाला टेपिंग कार्य के निरीक्षण के दौरान नाले किनारे कचरा और गंदगी मिली। इस पर निगमायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएसआइ विनय मिश्रा, सहायक सीएसआइ सोहरन सिंह और दारोगा अंजू रील का तीन-तीन दिन का वेतन काटने का आदेश दिया।
सार्वजनिक शौचालयों में अव्यवस्था और केयरटेकर की अनुपस्थिति
निगमायुक्त ने क्षेत्र में स्थित सार्वजनिक शौचालय का भी निरीक्षण किया गया। यहां सीटीपीटी की सफाई व्यवस्था असंतोषजनक थी। केयरटेकर भी मौके से अनुपस्थित था। निगमायुक्त ने संबंधित एजेंसी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। जोन 8 के अंतर्गत तुलसी नगर क्षेत्र में नाले के किनारे किए जा रहे आउटफाल कार्य की समीक्षा करते हुए निगमायुक्त ने कार्य शीघ्रता से करने के निर्देश दिए।