कागजों पर सुरक्षा, चैंबर में मौत... NHRC ने इंदौर पुलिस और निगम से मांगा 2 मार्च के हादसे का पूरा हिसाब
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने इंदौर में सीवर चैंबर में हुई दो मौत के मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए निगमायुक्त और पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी किया है। ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 05 Mar 2026 09:02:24 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Mar 2026 09:02:24 PM (IST)
NHRC ने इंदौर पुलिस और निगम से मांगा 2 मार्च के हादसे का पूरा हिसाबनईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने इंदौर में सीवर चैंबर में हुई दो मौत के मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए निगमायुक्त और पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी किया है। आयोग ने इन दोनों से दो सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट पेश करने को कहा है। आयोग ने कहा है कि दोनों आयुक्त बताएं कि इस मामले में जांच की स्थिति क्या है। पीड़ितों के स्वजन को अगर कोई मुआवजा दिया गया हो तो उसका विवरण भी रिपोर्ट में शामिल किया जाए।
जहरीली गैस की चपेट में आने से गई जान
गौरतलब है कि 2 मार्च 2026 को इंदौर के चोइथराम मंडी क्षेत्र में सीवेज चैंबर में उतरे दो कर्मचारियों की मौत हो गई थी। ये कर्मचारी सीवर चैंबर में गिरे पाइप के एक टुकड़े को निकालने के लिए चैंबर के कक्ष में घुसे थे, तभी जहरीली गैसों के कारण वे बेहोश हो गए। उन्हें बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।