• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

ईपीएफओ में ऑनलाइन दावों के निपटारे ने पकड़ी रफ्तार, इंदौर में 48 घंटे में 74 फीसद दावे निपटाए

EPFO : भविष्य निधि दावों के निस्तारण को लेकर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में सेंट्रलाइज्ड आइटी इनेबल सिस्टम (साइट्स) को लागू किया गया है। इसके...और पढ़ें

By Kapil NileyEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Fri, 04 Sep 2026 05:45:56 PM (IST)Updated Date: Fri, 04 Sep 2026 05:45:56 PM (IST)
ईपीएफओ में ऑनलाइन दावों के निपटारे ने पकड़ी रफ्तार, इंदौर में 48 घंटे में 74 फीसद दावे निपटाए
ईपीएफओ में ऑनलाइन दावों के निपटारे ने पकड़ी रफ्तार। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. सेंट्रलाइज्ड आईटी इनेबल सिस्टम (साइट्स) को लागू किया गया है
  2. इससे इंदौर भविष्य निधि कार्यालय ने दो महीनों के भीतर 74 फीसद दावों को निपटाया है
  3. ऑटो सेटलमेंट सिस्टम ने महज 48 घंटों में इन प्रकरणों का निस्तारण किया है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : भविष्य निधि दावों के निस्तारण को लेकर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में सेंट्रलाइज्ड आईटी इनेबल सिस्टम (साइट्स) को लागू किया गया है। इसके माध्यम से इंदौर भविष्य निधि कार्यालय ने दो महीनों के भीतर 74 फीसद दावों को निपटाया है।

ऑटो सेटलमेंट सिस्टम ने महज 48 घंटों में इन प्रकरणों का निस्तारण किया है। अधिकारियों के मुताबिक सिस्टम आधारित और स्वचालित प्रक्रिया के कारण पात्र दावों का निपटारा अब कम समय में हो रहा है। इससे मानवीय हस्तक्षेप घटा है और सदस्यों को तेज, पारदर्शी एवं सुविधाजनक सेवा मिल रही है।


इंदौर कार्यालय को विभिन्न श्रेणियों के 59 हजार 290 दावे प्राप्त हुए

ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालय इंदौर में जुलाई और अगस्त 2026 में ईपीएफओ इंदौर कार्यालय को विभिन्न श्रेणियों के 59 हजार 290 दावे प्राप्त हुए। इनमें से साइट्स के माध्यम से 41 हजार 960 दावों का आटो सेटलमेंट किया गया। जबकि 17 हजार 330 दावों का मैन्युअल निस्तारण हुआ।

71 प्रतिशत का निस्तारण स्वचालित प्रणाली से हुआ

इस तरह कुल प्राप्त दावों में लगभग 71 प्रतिशत का निस्तारण स्वचालित प्रणाली से हुआ। आटो सेटलमेंट की सुविधा ने दावों के निपटारे की गति बढ़ाने के साथ लंबित मामलों को कम करने में भी मदद की है। अधिकारियों के मुताबिक ये 74 प्रतिशत दावों का निस्तारण 48 घंटे के भीतर किया गया।

अधिकारियों के मुताबिक नई व्यवस्था लागू होने के बाद अग्रिम और अन्य भविष्य निधि निकासी की राशि पात्र सदस्यों के खातों में पहले की तुलना में तेजी से पहुंच रही है। इससे सदस्यों को कार्यालय के चक्कर लगाने और प्रक्रिया में होने वाली देरी से राहत मिली है। वहीं पेंशनभोगियों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

ईपीएफओ इंदौर कार्यालय द्वारा जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन और सहायता दी जा रही है। भविष्य निधि आयुक्त वर्ग-1 रमेश कुमार ने जनसंपर्क के माध्यम से सदस्यों और पेंशनभोगियों को इसी तरह त्वरित एवं निरंतर सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें- आज ज्यादा सैलरी या कल मजबूत रिटायरमेंट फंड? EPF में कम योगदान करने से पहले जानें फायदे और नुकसान... नए EPFO 2.01 पोर्टल की खूबियां