Rain in Indore: इंदौर में मौसम का यू-टर्न... भीषण गर्मी के बीच झमाझम बारिश से मिली राहत
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में रविवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और लू की तपिश झेल रहे इंदौरवासियों को कुदरत न ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 26 Apr 2026 02:47:28 PM (IST)Updated Date: Sun, 26 Apr 2026 02:47:28 PM (IST)
Rain in Indore: इंदौर में झमाझम बारिशHighLights
- इंदौर में चिलचिलाती धूप के बीच अचानक बदला मौसम, शुरू हुई तेज बारिश
- भीषण गर्मी और लू से जूझ रहे शहरवासियों को मिली उमस से बड़ी राहत
- पलासिया और विजय नगर समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश से पारा गिरा
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में रविवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और लू की तपिश झेल रहे इंदौरवासियों को कुदरत ने बड़ी राहत दी है। शहर के कई इलाकों में अचानक घने बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई।
उमस और गर्मी से निजात
चिलचिलाती धूप के बीच हुई इस बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से तुरंत निजात मिली। मौसम विभाग के अनुसार, स्थानीय मौसमी तंत्र सक्रिय होने के कारण यह बदलाव देखा गया है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यह बारिश तापमान कम करने में सहायक होगी।
अपडेट जारी है...