इंदौर: बिना फायर सिस्टम के चल रहे थे विजय नगर के 2 रेस्टोरेंट, प्रशासन ने मौके पर ही लगाया ताला
इंदौर में अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाली बहुमंजिला इमारतों और संस्थानों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को जिला प्रशास ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 21 Apr 2026 10:23:24 PM (IST)Updated Date: Tue, 21 Apr 2026 10:23:24 PM (IST)
बिना फायर सिस्टम के चल रहे थे विजय नगर के 2 रेस्टोरेंट। (AI से जेनरेट किया गया इमेज)HighLights
- कबीला वेज बारबेक्यूज और एयरन हाइट पर कार्रवाई
- जांच टीम और अनियमितताओं का खुलासा किया
- स्कीम नंबर 54 के दो रेस्टोरेंट पर लगाया ताला
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर में अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाली बहुमंजिला इमारतों और संस्थानों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को जिला प्रशासन ने विजय नगर क्षेत्र में संचालित दो रूफटाप रेस्टोरेंट को सील कर दिया। इन संस्थानों में जांच के दौरान अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं मिले और बिना अनुमति के ही किचन का संचालन किया जा रहा था।
कबीला वेज बारबेक्यूज और एयरन हाइट पर कार्रवाई
जिला प्रशासन की टीम ने अग्नि सुरक्षा उपकरण नहीं पाए जाने और बगैर अनुमति के किचन संचालित करने पर स्कीम नंबर 54 में संचालित कबीला वेज बारबेक्यूज एवं एयरन हाइट रेस्टोरेंट एंड किचन को सील कर दिया। जांच के दौरान यह पाया गया कि इन रेस्टोरेंट्स में सुरक्षा मानकों को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया था, जो किसी भी आपात स्थिति में खतरनाक साबित हो सकता था।
जांच टीम और अनियमितताओं का खुलासा
तहसीलदार निधि धाकड़ ने बताया कि रेस्टोरेंट में आवश्यक अग्नि सुरक्षा उपकरण नहीं थे। अनियमितिताओं को देखते हुए दोनों रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया है। इस कार्रवाई के दौरान नगर निगम जोन-7 की भवन अधिकारी टीना सिसौदिया, भवन निरीक्षक पीयूष मावी और राजस्व विभाग की टीम मुख्य रूप से मौजूद रही। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य संस्थानों पर भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।