• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

कॉलेज छात्रों के लिए बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की तारीख बढ़ी, अब इस डेट तक भर सकेंगे फॉर्म

मध्य प्रदेश में कॉलेज विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी गई है। प्रवेशित विद्यार्थी जरूरी दस्तावेजों के साथ ...और पढ़ें

By Kapil NileyEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 06 Sep 2026 09:36:12 AM (IST)Updated Date: Sun, 06 Sep 2026 09:36:12 AM (IST)
कॉलेज छात्रों के लिए बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की तारीख बढ़ी, अब इस डेट तक भर सकेंगे फॉर्म
कॉलेज छात्रों के लिए बड़ी राहत। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी।
  2. प्रवेशित विद्यार्थियों को आवेदन का अतिरिक्त समय मिल गया।
  3. निजी कॉलेजों के विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा राहत मिली।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। प्रदेशभर के कॉलेजों में रिक्त सीटों पर विद्यार्थियों को अगस्त के अंतिम सप्ताह तक दिए गए। इसके चलते बड़ी संख्या में विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे। सबसे ज्यादा परेशानी निजी कालेजों में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राएं को हुई।

कॉलेज प्रबंधन ने विद्यार्थियों की समस्या को देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग से आवेदन की तारीख बढ़ाने की मांग की थी। इसके बाद विभाग ने विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी है। तारीख बढ़ने से उन विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है, जिनका प्रवेश तो हो चुका है, लेकिन समय पर छात्रवृत्ति का आवेदन नहीं हो पाया। अब विद्यार्थी कालेज से प्रवेश संबंधी जानकारी अपडेट करवाकर जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकेंगे।


विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाएं

  • प्रदेश में विद्यार्थियों के लिए उनकी सामाजिक श्रेणी और पात्रता के आधार पर कई छात्रवृत्ति योजनाएं संचालित हैं। अनुसूचित जाति विद्यार्थियों के लिए महाविद्यालयीन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, अनुसूचित जनजाति विद्यार्थियों के लिए महाविद्यालयीन छात्रवृत्ति योजना शामिल है।
  • पात्र विद्यार्थियों को निर्धारित नियमानुसार शैक्षणिक शुल्क सहित अन्य लाभ दिए जाते हैं। वहीं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति रखी गई है। उच्च शिक्षा विभाग की विभिन्न एकीकृत छात्रवृत्तियों के अलावा मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना और मुख्यमंत्री जनकल्याण (शिक्षा प्रोत्साहन) योजना भी शामिल है।

खातों की देना होगी जानकारी

  • अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना विद्यार्थियों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। फार्म भरने के बाद कालेज स्तर पर दस्तावेजों और जानकारी का सत्यापन किया जाता है।
  • एसटी विद्यार्थियों के लिए संबंधित आवेदन प्रक्रिया एमपीटास के माध्यम से होती है और पात्र विद्यार्थियों को राशि डीबीटी के जरिए बैंक खाते में दी जाती है। अलग-अलग योजनाओं में पात्रता, आय सीमा और जरूरी दस्तावेज अलग हो सकते हैं। छात्रवृति योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थियों को बैंक खातों की जानकारी देना होगी।