अभिभावकों को बड़ी राहत... स्टेशनरी के नाम पर ज्यादा वसूली की तो सीधे यहां होगी शिकायत, कलेक्टर के सख्त निर्देश
नया शिक्षा सत्र शुरु हो गया है। ऐसे में स्कूलों में किताबों और स्टेशनरी के नाम पर अधिक कीमत वसूली या जबरन खरीद की शिकायतों को लेकर प्रशासन ने हेल्पलाइ ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 06 Apr 2026 08:37:57 PM (IST)Updated Date: Mon, 06 Apr 2026 08:37:57 PM (IST)
ये तस्वीर एआई से बनाई गई है।नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। नया शिक्षा सत्र शुरु हो गया है। ऐसे में स्कूलों में किताबों और स्टेशनरी के नाम पर अधिक कीमत वसूली या जबरन खरीद की शिकायतों को लेकर प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 0731-2431117 जारी किया है।
इस पर अभिभावक स्कूल संबंधित शिकायतें सीधे दर्ज करा सकेंगे। यह हेल्पलाइन कार्यालयीन समय में कार्यरत रहेगी। शिकायत मिलने पर शिक्षा विभाग की टीम तुरंत जांच कर कार्रवाई करेगी। यह सेवा 7 अप्रैल को सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगी।
दोषी स्कूलों पर होगी त्वरित कार्रवाई
कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों पर शिक्षा विभाग की टीम जांच करेगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा नागरिक शैक्षणिक के साथ ही अन्य शिकायतें भी इसी हेल्पलाइन नंबर पर कार्यालयीन समय में दर्ज करा सकते हैं। कलेक्टर ने अभिभावकों से अपील की है कि वे स्कूल द्वारा किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना तुरंत दें, ताकि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके।