इंदौर में बदला स्कूलों का समय, बढ़ती गर्मी के कारण कलेक्टर ने जारी किया आदेश
गर्मी की तपिश दोपहर में शहरवासियों को परेशान कर रही है। इंदौर में लगातार दूसरे दिन पारा अब 40 डिग्री पर पहुंचा। गुरुवार को शहर में गुरूवार को अधिकतम त ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 16 Apr 2026 06:47:38 PM (IST)Updated Date: Thu, 16 Apr 2026 06:47:37 PM (IST)
इंदौर में बदला स्कूलों का समयनईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। गर्मी की तपिश दोपहर में शहरवासियों को परेशान कर रही है। इंदौर में लगातार दूसरे दिन पारा अब 40 डिग्री पर पहुंचा। गुरुवार को शहर में गुरूवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। ऐसे में कलेक्टर ने स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया। अब नर्सरी से कक्षा आठवी तक विद्यार्थियों का स्कूल का समय सुबह 7 से 12 बजे तय किया है। वहीं आंगनवाड़ी सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी।
42 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
इंदौर में अगले पांच दिनों में तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। दिन का पारा 42 डिग्री तक पहुंचेगा। इंदौर में दिन के साथ अब रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य था।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, राजस्थान गर्म हो रहा है और वहां से आ रही उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण इंदौर सहित प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान बढ़ रहा है। आगामी दिनों में एक द्रोणिका महाराष्ट्र से सक्रिय होगी। वहां से आने वाली नमी के कारण पांच दिन बाद शहर में बादल छाएंगे और तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी।
अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान का पूर्वानुमान
17 अप्रैल : 41
18 अप्रैल : 42
19 अप्रैल : 42
20 अप्रैल : 42
21 अप्रैल : 41
नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में
यह भी पढ़ें- कटनी जाने वाले यात्री ध्यान दें! 18 अप्रैल को प्रभावित रहेगा ट्रेनों का संचालन, रेलवे ने जारी की जरूरी एडवाइजरी