• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में मासूम बच्चों के साथ स्कूल की निर्दयता, फीस जमा नहीं करने पर दरी पर बैठाया, रोते हुए घर पहुंची छात्रा; भड़के परिजन

स्वजन ने आरोप लगाया कि फीस नहीं जमा करने पर कक्षा से बाहर निकालकर अन्य कक्षा में दरी पर बैठाया। आठ वर्षीय रिद्धि के पिता गौरव मित्तल ने बताया कि सोमवा...और पढ़ें

By Vinay YadavEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 14 Jul 2026 10:32:41 PM (IST)Updated Date: Tue, 14 Jul 2026 10:32:40 PM (IST)
इंदौर में मासूम बच्चों के साथ स्कूल की निर्दयता, फीस जमा नहीं करने पर दरी पर बैठाया, रोते हुए घर पहुंची छात्रा; भड़के परिजन
फीस जमा नहीं करने पर दरी पर बैठाया। (AI Generated)

HighLights

  1. दिल्ली पब्लिक एलिमेंट्री में परिजनों का हंगामा
  2. पैरेंट्स को दी भविष्य खराब करने की धमकी
  3. फीस के नाम पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सांवेर रोड स्थित दिल्ली पब्लिक एलिमेंट्री स्कूल में फीस जमा नहीं होने पर बच्चों को दरी पर बैठाने का मामला सामने आया है। सोमवार को स्कूल परिसर में स्वजन ने हंगामा किया और बाणगंगा थाने में भी शिकायत की।

स्वजन के आरोप और मानसिक प्रताड़ना

स्वजन ने आरोप लगाया कि फीस नहीं जमा करने पर कक्षा से बाहर निकालकर अन्य कक्षा में दरी पर बैठाया। आठ वर्षीय रिद्धि के पिता गौरव मित्तल ने बताया कि सोमवार को बेटी घर आई और रोने लगी। तब पता चला कि इस तरह का व्यवहार किया गया। बच्चों के साथ मानसिक प्रताड़ना हुई।


स्कूल निदेशक पर धमकी देने का आरोप

मंगलवार को स्कूल जाकर इस संबंध में निदेशक से चर्चा की तो वह धमकी देने लगे कि जो करना है कर लो, बच्ची का भविष्य खराब करने तक की धमकी दी गई। थाने में मांग की कि स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। जबकि नियमानुसार फीस जमा नहीं होने पर बच्चों को इस तरह से परेशान नहीं किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- नीमच में ट्रेन पलटाने की बड़ी साजिश? शरारती तत्वों ने ट्रैक पर बिछाया लोहे का जाल, ट्रेन के इंजन में फंसा; हादसा टला

स्कूल प्रबंधन का पक्ष

वहीं मामले में स्कूल प्रबंधन के हेमंत गोयल का कहना है कि फीस जमा करने के लिए अभिभावकों को कहा गया था। किसी भी बच्चे को दरी पर नहीं बैठाया गया है। बच्चों को कक्षा से बाहर भी नहीं किया था।