शीतला सप्तमी पर महिलाएं रखेंगी व्रत, परिवार की खुशहाली के लिए होगा पूजन
होली के सातवें दिन मंगलवार को महिलाएं शीतला सप्तमी का व्रत रखेंगी। यह व्रत महिलाएं परिवार के स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए रखती हैं। ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 09 Mar 2026 07:39:03 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Mar 2026 07:39:03 PM (IST)
शीतला सप्तमी पर महिलाएं रखेंगी व्रत, AI Generated Imageनईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। होली के सातवें दिन मंगलवार को महिलाएं शीतला सप्तमी का व्रत रखेंगी। यह व्रत महिलाएं परिवार के स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए रखती हैं। इस अवसर पर शहर के शीतला माता मंदिर में महिलाएं पूजन के लिए एकत्रित होंगी। एक दिन पहले सोमवार को बने ठंडे भोजन का भोग माता को लगाया जाएगा। पूजन के लिए महिलाएं गांधी हॉल, कोठारी मार्केट, अन्नपूर्णा मंदिर, हरसिद्धि माता मंदिर, तिलक नगर स्थित शीतला माता मंदिर में जुटेंगी।
शुभ मुहूर्त और तिथि का समय
पंडित विनायक त्रिवेदी के अनुसार, शीतला सप्तमी का व्रत चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की सप्तमी को मनाया जाता है। सप्तमी तिथि सोमवार रात 11.28 बजे से दूसरे दिन 10 मार्च मंगलवार को देर रात 1.55 बजे तक रहेगी। इसके अनुसार व्रत निर्विवाद रूप से 10 मार्च को रखा जाएगा।