इंदौर में ईद की नमाज के दौरान बोले शहर काजी, यहूदी और विदेशी सामान का बॉयकॉट कर स्वदेशी अपनाएं
इंदौर के सदर बाजार ईदगाह पर ईद की नमाज के दौरान शहर काजी डॉ. सैयद इशरत अली ने कहा कि यहूदी और विदेशी सामान का बॉयकॉट कर स्वदेशीसामान का उपयोग करें। ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 21 Mar 2026 10:37:47 AM (IST)Updated Date: Sat, 21 Mar 2026 10:53:50 AM (IST)
शहर काजी डॉ. सैयद इशरत अली।HighLights
- शहर काजी को बग्धी पर उनके घर से ईदगाह तक लाया गया
- इंदौर शहर में 50 साल से चली आ रही है यह परंपरा
- ईद की मुख्य नमाज सदर बाजार ईदगाह पर हुई
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर में सदर बाजार में ईद की नमाज के दौरान शहर काजी डॉ. सैयद इशरत अली ने बड़ा बयान दिया। समाजजनों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यहूदी और विदेशी सामान का बॉयकॉट कर स्वदेशी सामान अपनाएं। ईद की मुख्य नमाज सदर बाजार ईदगाह पर सुबह 9.45 पर हुई।
शहर काजी को 50 साल से चली आ रही परंपरा के अनुरूप राजमोहल्ला स्थित उनके निवास से बग्घी पर लाया गया। शुक्रवार को रमजान माह के अंतिम रोजे के दिन समाजजन ने रोजा रखकर पांच वक्त की नमाज अदा की। अंतिम दिन रोजा इफ्तारी के सामूहिक आयोजन भी हुए। इसके साथ ही बाजार भी खरीदारों से गुलजार रहे।