• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर की छात्रा का नर्मदा नदी में मिला शव, प्रतियोगी परीक्षा के बाद नहीं लौटी थी घर; स्वजनों ने जताई हत्या की आशंका

इंदौर की 20 वर्षीय निक्की यादव का शव खरगोन जिले के करही थाना क्षेत्र में नर्मदा नदी से मिलने के बाद मामला उलझ गया है।

By Vinay YadavEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 23 Jun 2026 09:45:23 PM (IST)Updated Date: Tue, 23 Jun 2026 09:45:23 PM (IST)
  • Join करें
इंदौर की छात्रा का नर्मदा नदी में मिला शव, प्रतियोगी परीक्षा के बाद नहीं लौटी थी घर; स्वजनों ने जताई हत्या की आशंका
छात्रा निक्की यादव की फाइल फोटो

HighLights

  1. निक्की यादव का शव नर्मदा नदी से बरामद हुआ
  2. परिवार ने अपहरण और हत्या की आशंका जताई
  3. पोस्टमॉर्टम में शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। प्रतियोगी परीक्षा देने के बाद लापता हुई इंदौर की 20 वर्षीय निक्की यादव का शव खरगोन जिले के करही थाना क्षेत्र में नर्मदा नदी से मिलने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मंगलवार को निक्की के स्वजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए अपहरण कर हत्या किए जाने की आशंका जताई। परिवार ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

परीक्षा केंद्र से लापता हुई थी निक्की

एसपी रवींद्र वर्मा के अनुसार लसूड़िया क्षेत्र निवासी निक्की यादव रविवार को भंवरकुआं स्थित परीक्षा केंद्र पर प्रतियोगी परीक्षा देने गई थी। परीक्षा के बाद रात में उसने किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल फोन से अपनी मां को कॉल किया था। निक्की ने बताया था कि उसका मोबाइल डिस्चार्ज हो गया है और वह घर लौट रही है। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। पुलिस जांच में उसकी अंतिम लोकेशन खरगोन जिले के बड़वाह क्षेत्र में मिली। मंगलवार को स्वजन करही पहुंचे और शव की पहचान निक्की यादव के रूप में की।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की संभावना

पोस्टमार्टम पैनल की सदस्य डा. वंदना कुंभकार ने बताया कि डॉ. अरविंद कुशवाहा और डा. अर्पिता जोशी के साथ किए गए पोस्टमार्टम में शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रारंभिक जांच में मृत्यु डूबने से होना प्रतीत हो रही है। हालांकि अंतिम निष्कर्ष फारेंसिक और प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा।

पिता ने आत्महत्या की संभावना को नकारा

निक्की के पिता रामचरण यादव ने आत्महत्या की संभावना को पूरी तरह खारिज किया है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ने फोन पर परीक्षा खराब होने जैसी कोई बात नहीं कही थी। परीक्षा को लेकर भी उनकी कोई चर्चा नहीं हुई थी। रामचरण यादव ने बताया कि निक्की पढ़ाई में मेधावी थी। वह मेधावी छात्र योजना की टापर रही थी और दो बार प्रतियोगी परीक्षा दे चुकी थी। इसके अलावा उसने वैकल्पिक रूप से एम्स की परीक्षा के लिए भी आवेदन किया था।

उन्होंने कहा कि निक्की ने सिर्फ इतना बताया था कि वह घर लौट रही है। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। रात करीब साढ़े आठ बजे फोन दोबारा चालू हुआ, लेकिन उसने किसी कॉल का जवाब नहीं दिया।

परिवार ने उठाए कई सवाल

रामचरण यादव ने कहा कि उनकी बेटी आसपास की दुकानों तक अकेले नहीं जाती थी। ऐसे में उसका अचानक बड़वाह पहुंचना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने आशंका जताई कि निक्की का अपहरण कर उसे वहां लाया गया और उसकी हत्या की गई। निक्की की बड़ी बहन रूबी यादव ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से घर पर रहकर ऑनलाइन कोचिंग के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। रविवार शाम 7:27 बजे भंवरकुआं क्षेत्र से उनकी निक्की से बात हुई थी।

रूबी यादव ने कहा कि रात 10 बजे से 12 बजे के बीच निक्की का फोन चालू था। उनका सवाल है कि उस दौरान फोन किसने चालू रखा था।

पुलिस जुटा रही तकनीकी साक्ष्य

एसपी रवींद्र वर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटा रही है। सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।