• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंस्टाग्राम पर RSS शाखा का वीडियो शेयर करना पड़ा भारी, इंदौर में भड़का विवाद; छात्र के खिलाफ एफआईआर

इंदौर के सूरज नगर में आरएसएस शाखा के वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया।

By Mukesh MangalEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 02 Aug 2026 08:40:02 PM (IST)Updated Date: Sun, 02 Aug 2026 08:40:02 PM (IST)
इंस्टाग्राम पर RSS शाखा का वीडियो शेयर करना पड़ा भारी, इंदौर में भड़का विवाद; छात्र के खिलाफ एफआईआर
छात्र ने शाखा का वीडियो बनाकर आपत्ति जताई (फाइल फोटो)

HighLights

  1. इंस्टाग्राम पेज बनाकर वीडियो अपलोड किया
  2. कमेंट्स में भड़काऊ प्रतिक्रिया आने लगी
  3. मोहन मालवीय ने थाने में शिकायत दर्ज कराई

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सूरज नगर स्थित नार्थ एवेन्यु के खाली मैदान में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की शाखा चलती है। करीब छह माह पहले वहां रहने वाले छात्र क्षितिज वाने ने शाखा के क्रिया कलाप पर आपत्ति जताई थी। उसका कहना था कि सुबह होने वाली आवाज से उसकी नींद प्रभावित होती है। इस दौरान उसकी स्वयं सेवकों से बहस भी हुई।

छह माह पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर डाला

टीआई सुशील पटेल के अनुसार, बहस के वक्त क्षितिज ने वीडियो बना लिया था, लेकिन उस समय वह वहां से चला गया। दो दिन पूर्व उसने ‘सच्चा राष्ट्रीय भक्त’ नाम से इंस्टाग्राम पर पेज बनाया और छह माह पुराना वीडियो अपलोड कर दिया। इसके बाद वीडियो पर भड़काऊ कमेंट्स आने लगे और मामला और गंभीर हो गया।


यह भी पढ़ें- फीस बढ़ती रही, सुरक्षा नहीं... इंदौर में स्कूल बसों और वैन में GPS-CCTV समेत कई नियमों की खुली पोल

मोहन मालवीय ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

शनिवार रात मोहन मालवीय थाने पहुंचे और छात्र के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले को विभिन्न समुदायों में घृणा और वैमनस्यता फैलाने के आरोप से जोड़कर जांच शुरू की है। जिन स्वयं सेवकों से छात्र की बहस हुई थी, उनमें दीपक शर्मा, लोकेंद्र कोष्ठी, लाला प्रजापत, बाबूलाल पंवार और नितिन विश्वकर्मा शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- अग्निवीर भर्ती का फिजिकल टेस्ट भिंड-मुरैना के अभ्यर्थियों लिए बना चुनौती! 10 जिलों के 12 हजार अभ्यर्थी सागर में देंगे परीक्षा

पुलिस जांच जारी

पुलिस अब सोशल मीडिया पोस्ट, वीडियो और उसके बाद आए कमेंट्स की जांच कर रही है। मामले के सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।3 कैची हेडलाइन