• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

बेटी बोली- आरोपी को वही दर्द महसूस करवाएं, जो मां ने सहा, इंदौर में पोस्टल असिस्टेंट की हत्या के मामले में मांगा न्याय

संयोगितागंज थाना क्षेत्र में डाक विभाग की पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी की हत्या के मामले में आरोपित पति अखिलेश सैनी तक पुलिस पहुंच नहीं पाई है। सोमवा...और पढ़ें

By Vinay YadavEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Tue, 14 Jul 2026 10:06:34 AM (IST)Updated Date: Tue, 14 Jul 2026 10:06:34 AM (IST)
बेटी बोली- आरोपी को वही दर्द महसूस करवाएं, जो मां ने सहा, इंदौर में पोस्टल असिस्टेंट की हत्या के मामले में मांगा न्याय
प्रदर्शन करते हुए स्वजन एवं विभाग के कर्मचारी। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्वजन और डाक विभाग के कर्मचारियों ने संयोगितागंज थाने का घेराव किया
  2. बेटी प्रेक्षा ने कहा कि न तो आरोपी का एनकाउंटर चाहती हूं और न ही केवल फांसी चाहती हूं
  3. बेटी बोली कि उसे वही दर्द महसूस करवाया जाए, जो मां ने सहा था

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। संयोगितागंज थाना क्षेत्र में डाक विभाग की पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी की हत्या के मामले में आरोपित पति अखिलेश सैनी तक पुलिस पहुंच नहीं पाई है। सोमवार को आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्वजन और डाक विभाग के कर्मचारियों ने संयोगितागंज थाने का घेराव किया।

प्रदर्शन के दौरान उर्मिला सैनी की बेटी प्रेक्षा ने कहा कि न तो आरोपी का एनकाउंटर चाहती हूं और न ही केवल फांसी चाहती हूं। उसे वही दर्द महसूस करवाया जाए, जो मां ने सहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि पहला वार सिर पर किया गया था और मौत होने के बाद भी शरीर पर कई वार किए गए।


प्रदर्शन करने आए लोगों ने मांग की कि जल्द संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान थाना प्रभारी केपी यादव को ज्ञापन सौंपा। पुलिस के मुताबिक आरोपित की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

शादी के बाद से बेटी को कर रहा था प्रताड़ित

उर्मिला के पिता सत्यनारायण मालाकार ने बताया कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। आरोपित पति उस पर शक करता था, मोबाइल और चैट की निगरानी करता था। इससे पबहले उर्मिला ने भोपाल के निशातपुरा थाने में भी मारपीट और प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई थी। हत्या से पहले आरोपित ने उर्मिला की कई योजनाओं और संपत्तियों में स्वयं को नामिनी बनवा लिया था।

ये था मामला

डाककुंज कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय उर्मिला की शासकीय आवास में उसके पति अखिलेश ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। संयोगितागंज टीआइ केपी यादव के अनुसार पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से पता लगाया कि अखिलेश सीधे रेलवे स्टेशन पहुंचा, पर पूछताछ कर लौट आया। इसके बाद सीधे सरवटे बस स्टैंड चला गया। अखिलेश ने सुबह नौ बजे ही उर्मिला की हत्या कर दी थी। इसके बाद नहाया, नए कपड़े पहने और तैयार होकर घर से निकला।

इंदौर में पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी की हत्या में खुलासा, पत्नी को मारने के बाद नए कपड़े पहनकर भाग गया था पति