• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

देश-दुनिया देखेगी भगवान खजराना गणेश का वैभव, करोड़ों के स्वर्ण आभूषण से दमकेगा रूप

देश-विदेश में ख्यात खजराना गणेश का वैभव देश-दुनिया 12 दिवसीय गणेशोत्सव में 14 सितंबर से देखेगी। इस अवसर पर जहां करोड़ों के स्वर्ण आभूषण से आराध्य का श...और पढ़ें

By ramkrashna MuleEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sun, 06 Sep 2026 06:31:47 PM (IST)Updated Date: Sun, 06 Sep 2026 06:31:47 PM (IST)
देश-दुनिया देखेगी भगवान खजराना गणेश का वैभव, करोड़ों के स्वर्ण आभूषण से दमकेगा रूप
खजराना गणेश मंदिर। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. विघ्नहर्ता के दर्शन के लिए 12 दिवसीय गणेशोत्सव उमड़ेंगे लाखों श्रद्धालु
  2. हर दिन लगेगा अलग-अलग लड्डूओं का भोग
  3. 20 मिनिट में होंगे भक्तों को निर्वघ्न दर्शन

रामकृष्ण मुले, नईदुनिया, इंदौर : देश-विदेश में ख्यात खजराना गणेश का वैभव देश-दुनिया 12 दिवसीय गणेशोत्सव में 14 सितंबर से देखेगी। इस अवसर पर जहां करोड़ों के स्वर्ण आभूषण से आराध्य का शृंगार होगा वहीं पहले दिन सवा लाख मोदक के बाद हर दिन अलग-अलग अनाज के लड्डूओं का भोग भी लगाया जाएगा।

आकर्षक विद्युत सज्जा से जगमागते मंदिर-परिसर को निहारने लाखों श्रद्धालुओं उमड़ेंगे। इस मौके पर हर दिन भजन संध्या के साथ ही धार्मिक नाट्य मंचन के साथ विभिन्न सांस्कृति गतिविधियां भी होगी। एकांगी मार्ग से प्रवेश के बाद चार-चार की स्टेप में दर्शन की व्यवस्था प्रस्तावित है। प्रसाद सहित भक्त के निर्विघ्न 20-30 मिनिट में दर्शन होंगे। अंतिम दिन झांकियों की परंपरा की अगुआई करते अनंत चतुर्दशी पर गणेश रथ भी निकलेगा। - इंदौर से रामकृष्ण मुले की रिपोर्ट।


खजाने में 13 करोड़ का सोना, सात करोड़ की चांदी

  • 8 किलो सोने के आभूषण से गणेश परिवार सजेगा।
  • 300 किलो चांदी भी भगवान के पास है।
  • 7 करोड की एफडी भी की गई है।
  • 33 मंदिर 13 एकड़ के परिसर में है।
  • 3.7 हेक्टर भूमि देपालपुर में है।
  • 7.25 हेक्टर भूमि राऊ में है।
  • 20 करोड के कार्य दो चरणों में प्रस्तावित है।
  • 43 दान पेटियां अलग-अलग स्थानों से लगी हुई है।
  • 80 कर्मचारी देखते व्यवस्था।
  • 55 प्रसाद और अन्य दुकाने परिसर में।
  • 175 बेडवाला भक्त निवास के अतिरिक्त सत्संग भवन भी है।

ऐसा होगा आयोजन का स्वरूप

  • 12 अलग-अलग मोदक व लड्डूओं का भोग उत्सव में लगेगा।
  • 25 धार्मिक नाट्य, भजन व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
  • 30 से अधिक संस्था व स्कूलों के बच्चों की प्रस्तुतियां होगी।

पहले दिन लगेगा सवा लाख मोदक का भोग

  • 30 रसोईये बनाएंगे सामग्री।
  • 10 भट्टियों पर 6 दिन में होगा निर्माण।
  • 1100 किलो मैदा।
  • 620 शुद्ध घी का उपयोग।
  • 500 किलो गुड़ सफेद।
  • 400 किलो तिल्ली सफेद।
  • 400 किलो मूंगफली दाना
  • 40 किलो खोपरा बूरा का प्रयोग।
  • 50 बड़ी परातों एवं 100 ट्रे से वितरण।

ऐसी रहेगी लाखों श्रद्धालु के लिए सुरक्षा व दर्शन व्यवस्था

  • 20 लाख श्रद्दालु 12 दिन में दर्शन के लिए पहुंचेंगे।
  • 4 लाख श्रद्धालु गणेश चतुर्थी के दिन 14 सिंतबर को आने का अनुमान।
  • 5 लाख श्रद्धालु 19-20 सितंबर को शनिवार-रविवार के दिन आएंगे।
  • 4 थानों का पुलिस बल तैनात रहेगा।
  • 75 सीसीटीवी कैमरे के जरिए नजर रखी जाएगी।
  • 60 सुरक्षा गार्ड सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करेंगे।

सुगम दर्शन की व्यवस्था पर विशेष जोर रहेगा

गणेशोत्सव की तैयारी मंदिर में शुरू हो गई है। दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन की व्यवस्था मिले इस पर विशेष जोर रहेगा। इसके अतिरिक्त दर्शन व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, स्वच्छता, विद्युत, पुष्प सज्जा, प्रसाद वितरण एवं धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कार्ययोजना को भी अंतिम रूप दे दिया गया। - अशोक भट्ट, मुख्य पुजारी खजराना गणेश मंदिर

यह भी पढ़ें- इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में दान का नया रिकॉर्ड, चढ़ावे में आए ₹1.78 करोड़, सात दिन चली गिनती