इंदौर में ड्राइवर ने निजी बातों की रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी देकर मालिक से मांगे 80 हजार रुपये, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
रिकॉर्डिंग बहुप्रसारित करने की धमकी देकर रुपयों की मांगने का मामला सामने आया है। लसूड़िया पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 25 Apr 2026 06:44:39 PM (IST)Updated Date: Sat, 25 Apr 2026 06:44:39 PM (IST)
पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार( एआई फोटो)HighLights
- ड्राइवर ने आपत्तिजनक रिकॉर्डिंग कर की ब्लैकमेलिंग
- साथी के साथ मिलकर 80 हजार रुपए की मांग
- पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। रिकॉर्डिंग बहुप्रसारित करने की धमकी देकर रुपयों की मांगने का मामला सामने आया है। लसूड़िया पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साजिशकर्ता पीड़िता का पुराना ड्राइवर है। उसने धोखे से वृद्ध की आपत्तिजनक बातें रिकॉर्ड कर ली थीं।
क्या है मामला
एसीपी पराग सैनी के अनुसार समर पार्क कॉलोनी (निपानिया) निवासी आयुष त्रिवेदी द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। उसने बताया कि उसके पिता अशोक त्रिवेदी को कुछ लोग ब्लैकमेल कर रहे हैं। उनकी आवाज बहुप्रसारित करने की धमकी देकर रुपयों की मांग की जा रही है।
इनको किया गिरफ्तार
पुलिस ने शुक्रवार रात आरोपित अक्षत पुत्र द्वारकाप्रसाद दुबे निवासी राजगढ़ और अजय पुत्र हरनाथ सिंह भिलाला निवासी राजमोहल्ला को गिरफ्तार कर लिया। टीआई के अनुसार आरोपित अजय भिलाला अशोक त्रिवेदी की 2019 से कार चलाता था। उसके पिता उस पर विश्वास करते थे। इस दौरान उसने उनकी निजी बातों को रिकॉर्ड कर लिया था।
80 हजार रुपए की मांग
20 अप्रैल 2026 को आयुष के व्हाट्सएप पर अक्षत दुबे नाम के व्यक्ति का मैसेज आया, जिसमें उसने एक रिकॉर्डिंग भेजी और कहा कि- यह रिकॉर्डिंग अजय भिलाला द्वारा रिकॉर्ड की है। इसके बाद अक्षत दुबे ने लगातार फोन कर आयुष पर दबाव बनाना शुरू कर दिया और 80 हजार रुपये की मांग की।
इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित कर देगा
उसने धमकी दी कि पैसे नहीं देने पर वह रिकॉर्डिंग को इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित कर देगा। पूछताछ में अक्षत ने खुद स्वीकार किया कि उसे यह रिकॉर्डिंग अजय भिलाला ने ही दी थी। पुलिस ने देर रात दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। अक्षत खुद को मीडियाकर्मी बता रहा था।
यह भी पढ़ें- घर में जबरन घुसने, गाली देने, धमकाने का था आरोप, हाईकोर्ट ने दिया यह आदेश