• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर इंदौर में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, राजवाड़ा क्षेत्र में वाहन रहेंगे प्रतिबंधित

जन्माष्टमी और गोगा नवमी के त्योहारों को देखते हुए प्रशासन ने राजवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को लेकर कुछ परिवर्तन किया है। इन त्यो...और पढ़ें

By ramkrashna MuleEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 03 Sep 2026 03:53:47 PM (IST)Updated Date: Thu, 03 Sep 2026 03:53:47 PM (IST)
जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर इंदौर में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, राजवाड़ा क्षेत्र में वाहन रहेंगे प्रतिबंधित
जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर इंदौर में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था। (एआई इमेज)

HighLights

  1. इन त्योहारों पर राजवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं
  2. ट्रैफिक पुलिस ने 4 और 5 सितंबर को विशेष ट्रैफिक यातायात व्यवस्था लागू की है
  3. कई रास्तों पर गाड़ियों की आवाजाही और पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : जन्माष्टमी और गोगा नवमी के त्योहारों को देखते हुए प्रशासन ने राजवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को लेकर कुछ परिवर्तन किया है।

इन त्योहारों पर राजवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने 4 और 5 सितंबर को विशेष ट्रैफिक यातायात व्यवस्था लागू की है। कई रास्तों पर गाड़ियों की आवाजाही और पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी, जबकि कुछ रास्तों से ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।

त्योहारों पर बड़ी संख्या में आते हैं श्रद्धालु

जन्माष्टमी पर्व के मौके पर 4 सितंबर को राजवाड़ा क्षेत्र स्थित बांके बिहारी मंदिर, गोपाल मंदिर, यशोदा माता मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। साथ ही नरसिंह बाजार द्वारकाधीश मंदिर, गोराकुंड चौराहा स्थित जानकीनाथ मंदिर एवं छीपा बाखल क्षेत्र में मटकी फोड़ प्रतियोगिताओं के आयोजन के कारण भी बड़ी संख्या में प्रतियोगियों एवं दर्शकों की भीड़ रहेगी।


वहीं 5 सितंबर को गोगा नवमी पर्व के मद्देनजर राजवाड़ा एवं आसपास के क्षेत्रों में यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना को देखते हुए यातायात प्रबंधन पुलिस, महानगर इंदौर द्वारा दो दिनों के लिए विशेष ट्रैफिक व्यवस्था एवं आवश्यकतानुसार डायवर्जन लागू किया जाएगा।

प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंध एवं परिवर्तित मार्ग

  • बांके बिहारी मंदिर से गोपाल मंदिर, इमामबाड़ा, सराफा, विजय चाट चौराहा होते हुए यशोदा माता मंदिर तक सभी प्रकार की गाड़ियों की आवाजाही और पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी।
  • फ्रूट मार्केट चौराहे से राजवाड़ा की ओर शाम 5 बजे के बाद गाड़ियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
  • एमजी रोड एवं मृगनयनी की ओर से दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु अपने वाहन फ्रूट मार्केट पार्किंग में पार्क कर पैदल दर्शन के लिए जा सकेंगे।
  • हरसिद्धि एवं मच्छी बाजार की ओर से राजवाड़ा आने वाले वाहन शाम 5 बजे के बाद यशवंत रोड चौराहे से राजवाड़ा की ओर नहीं जा सकेंगे। वाहन चालक यशवंत रोड से आड़ा बाजार, नंदलालपुरा होते हुए आगे की ओर जा सकेंगे।

  • बड़ा गणपति चौराहे से टोरी कॉर्नर, गौराकुंड होते हुए राजवाड़ा जाने वाले वाहन मल्हारगंज थाने के सामने से गौराकुंड-राजवाड़ा की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन छीपाबाकल-बड़वाली चौकी होते हुए आगे की ओर जा सकेंगे। मंदिर दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु सुभाष चौक पार्किंग में वाहन पार्क कर दर्शन हेतु जा सकेंगे।
  • रामलक्ष्मण बर्तन बाजार चौराहे से यशोदा माता मंदिर तक गाड़ियों की आवागमन प्रतिबंधित रहेगी। इस रास्ते से आने वाले श्रद्धालु अपने वाहन बाजाज खाना पार्किंग में पार्क कर दर्शन के लिए जा सकेंगे।
  • नरसिंह बाजार चौराहे से द्वारकाधीश मंदिर की ओर शाम 5 बजे से गाड़ियों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
  • मृगनयनी/फ्रूट मार्केट से राजबाड़ा की ओर आने वाली सिटी बसें शाम 5 बजे के बाद राजबाड़ा की ओर नहीं आ सकेंगी। ऐसी बसों का संचालन संजय सेतु की ओर से किया जाएगा। इसी प्रकार कलेक्ट्रेट/हरसिद्धि की ओर से राजबाड़ा आने वाली सिटी बसें हरसिद्धि मंदिर चौराहे से आगे नहीं आ सकेंगी।
  • बड़ा गणपति से एमजी रोड होते हुए राजवाड़ा की ओर जाने वाले वाहन चालक सुभाष मार्ग का उपयोग करें।
  • एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्ग

    • एयरपोर्ट की ओर जाने वाले यात्री कलेक्ट्रेट-महूनाका-गंगवाल होते हुए एयरपोर्ट की ओर जा सकेंगे। इसके अलावा विजयनगर-सुपर कॉरिडोर-बिजासन मार्ग का भी उपयोग किया जा सकता है।

    अन्य प्रमुख वैकल्पिक मार्ग

    • नगर निगम की ओर से आने वाले वाहन चालक शिवालय-भागीरथपुरा टी-पोलो ग्राउंड होते हुए परिवर्तित मार्ग का उपयोग करें।
    • नंदलालपुरा एवं गुरुद्वारा चौराहा सहित ट्रैफिक दबाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। ट्रैफिक को संजय सेतु-चंद्रभागा-हरसिद्धि-जेएनबी-महू नाका मार्ग से संचालित किया जा सकेगा।

    व्यावसायिक वाहनों एवं सिटी बसों के लिए विशेष व्यवस्था

    बाजारों में ट्रैफिक दबाव एवं श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए दोपहर बाद से सभी प्रकार के व्यावसायिक वाहन, सिटी बस एवं ऑटो रिक्शा राजबाड़ा से सुभाष चौक, सराफा और बर्तन बाजार की ओर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।

    पार्किंग स्थल:- कृष्णपुरा छत्री, सुभाष चौक पानी की टंकी, संजय सेतु के पास मल्टी लेवल पार्किंग, बाजाज खाना पार्किंग

    आपातकालीन सेवाओं से संबंधित वाहनों पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं रहेगा।

    ट्रैफिक दबाव और भीड़ की स्थिति को देखते हुए आवश्यकतानुसार समय में परिवर्तन एवं अतिरिक्त यातायात डायवर्जन लागू किया जा सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता से अपील कि है कि यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें और निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें।

    यातायात पुलिस की अपील

    श्रद्धालुओं एवं आम जनता से अपील है कि धार्मिक आयोजनों के दौरान अनावश्यक रूप से वाहन लेकर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में न आएं, निर्धारित पार्किंग का उपयोग करें तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में यातायात पुलिस का सहयोग करें।

    यह भी पढ़ें- इंदौर में 'गोरिल्ला' बना ट्रैफिक पुलिस का साथी... अनोखे अभियान ने लोगों को नियमों का पढ़ाया पाठ; Video Viral