इंदौर में रंग लगाने की बात पर दो पक्षों में विवाद, चाकू-पत्थर से हमला
पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो मुख्य आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। इसी प्रकार राजबाड़ा क्षेत्र में छत से लोगों पर गुब्बारे फेंकने पर एमजी रोड़ थान ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 09 Mar 2026 11:13:19 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Mar 2026 11:20:47 PM (IST)
फोटो- दो पक्षों में विवाद के दौरान आपस में कर रहे मारपीट।HighLights
- रवि अपनी दुकान की छत से नीचे गेर में रंग।
- पानी से भरी थैलियां और गुब्बारे फेंक रहा था।
- गुब्बारे कई लोगों के चेहरे पर तेजी से लग रहे थे।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में रंगपंचमी पर्व पर रविवार को रंग लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि एक दूसरे के ऊपर पत्थर और चाकू से भी हमला किया। विवाद में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। विवाद का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
सोहन तरेटिया और सोनू के मुताबिक विवाद के दौरान शुभम, उसकी पत्नी रितिका और साथी देवेंद्र विश्वकर्मा अचानक उग्र हो गए। आरोप है कि वे घर से हथियार लेकर आए और हमला कर दिया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो मुख्य आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। इसी प्रकार राजबाड़ा क्षेत्र में छत से लोगों पर गुब्बारे फेंकने पर एमजी रोड़ थाना पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक कश्मीरा कोल्ड ड्रिंक हाउस के मालिक रवि अपनी दुकान की छत से नीचे गेर में रंग, पानी से भरी थैलियां और गुब्बारे फेंक रहा था।
ऊंचाई से फेंके गए ये गुब्बारे कई लोगों के चेहरे, आंख और कान पर लग रहे थे, जिससे चोट लगने का खतरा पैदा हो गया था।