इंदौर के करीब तिंछा फॉल में हादसा, किनारे बैठकर शराब पी रहे दो युवकों की खाई में गिरने से मौत
तिंछा फॉल घूमने गए युवक सुमित और अशोक पैर फिसलने से नीचे खाई में गिर गए, जिसमें उनकी मौत हो गई। ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 07 Mar 2026 09:25:52 AM (IST)Updated Date: Sat, 07 Mar 2026 11:25:33 AM (IST)
पर्यटन स्थल तिंछा फॉल की खाई में गिरे दो युवक।HighLights
- देर रात इंदौर से तिंछा फॉल पहुंचे थे तीन युवक
- तीनों वहां पर रात में शराब पार्टी कर रहे थे
- खाई के किनारे बैठे दो युवकों का पैर फिसला
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर, महू। इंदौर की महू तहसील के सिमरोल थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पर्यटन स्थल तिंछा फॉल पर शनिवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। किनारे बैठकर शराब पी रहे दो युवक अचानक संतुलन बिगड़ने से गहरी खाई में गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सिमरोल थाना प्रभारी अमित कुमार के अनुसार घटना की सूचना अभिनय पुत्र नारायण पाठक (31) निवासी स्कीम नंबर-114 विजय नगर, इंदौर ने दी। अभिनय ने पुलिस को बताया कि उनका देवास नाका क्षेत्र में एसएस-1 आरओ चिल्ड वाटर प्लांट है।
रात में तिंछा फॉल पहुंचे थे
शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात वह अपने दो परिचितों के साथ घूमने के लिए तिंछा फॉल पहुंचे थे। रात करीब 3 से 4 बजे के बीच तीनों गहरी खाई के किनारे बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से दो युवक खाई में गिर गए।
हादसे में अशोक (35) पिता शंकरलाल निवासी ग्राम रलायता थाना गौतमपुरा और सुमित निवासी राजीव आवास विहार इंदौर गहरी खाई में गिर गए। बताया गया है कि अशोक देपालपुर मंडी में व्यापार करता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।