यूएई में एयरस्पेस बंद, शारजाह से इंदौर आने वाली इकलौती उड़ान रद्द, यात्री हुए परेशान
ईरान में युद्ध के हालात के बाद खाड़ी देशों से आने वाली अधिकांश उड़ानों को निरस्त किया गया है। ऐसे में शारजाह से इंदौर आने वाली उड़ान भी निरस्त कर दी ग ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 28 Feb 2026 09:08:25 PM (IST)Updated Date: Sat, 28 Feb 2026 09:12:12 PM (IST)
ईरान युद्ध के कारण शारजाह से नहीं आई उड़ान, यात्री हुए परेशान (फाइल फोटो)HighLights
- ईरान युद्ध के कारण शारजाह से नहीं आई उड़ान, यात्री हुए परेशान
- सुबह इंदौर से शारजाह रवाना हुई थी उडा़न, वापसी में निरस्त
- अब एयरस्पेस खुलने के बाद ही उडा़न का संचालन हो सकेगा
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। ईरान में युद्ध के हालात के बाद खाड़ी देशों से आने वाली अधिकांश उड़ानों को निरस्त किया गया है। ऐसे में शारजाह से इंदौर आने वाली उड़ान भी निरस्त कर दी गई। अचानक उड़ान निरस्त होने से शारजाह में यात्रियों की फजीहत बढ़ गई। उड़ान निरस्त होने से यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से संचालित होने वाली एकमात्र अंतरराष्ट्रीय उड़ान खाड़ी क्षेत्र में युद्ध के हालात के कारण निरस्त कर दी गई। यह उड़ान इंदौर एयरपोर्ट से अपने तय समय पर शारजाह के लिए सुबह 9.50 बजे रवाना हुई।