• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

'जो कुछ करता हूं मुंह पर करता हूं, पीठ पीछे नहीं...', इंदौर में बोले कैलाश विजयवर्गीय, विरोध करने वालों को दी नसीहत

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि 70 साल का हो गया हूं, यूं ही सठिया गया हूं। मंत्री ने जब माइक थामकर यह बात कही, उस दौरान उनके साथ इंदौर के सांसद, महापौर, व...और पढ़ें

By Lokesh SolankiEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 18 Jul 2026 10:04:51 PM (IST)Updated Date: Sat, 18 Jul 2026 10:04:51 PM (IST)
'जो कुछ करता हूं मुंह पर करता हूं, पीठ पीछे नहीं...', इंदौर में बोले कैलाश विजयवर्गीय, विरोध करने वालों को दी नसीहत
अपने विधानसभा में विकास कार्यों का किया भूमिपूजन।

HighLights

  1. कैलाश विजयवर्गीय ने विरोध करने वालों को दी नसीहत
  2. स्कूली छात्राओं को दी लव जिहाद से बचने की सीख
  3. अपने विधानसभा में विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मैं जो कुछ करता हूं मुंह पर करता हूं, पीठ पीछे नहीं करता। सामने बोलूंगा सही तो सही और गलत तो गलत। प्रदेश के काबिना मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को मंच से यह बात कही। वे अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का भूमिपूजन कर रहे थे। विजयवर्गीय यही नहीं रुके, उन्होंने आगे यह भी कहा कि 70 साल का हो गया हूं, यूं ही सठिया गया हूं। मंत्री ने जब माइक थामकर यह बात कही, उस दौरान उनके साथ इंदौर के सांसद, महापौर, विधायक समेत तमाम नेता बैठे थे।

10 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

नगरीय प्रशासन मंत्री विजयवर्गीय ने क्षेत्र 1 के वार्ड 6 में 10 करोड़ के 26 विकास कार्यों का भूमिपूजन व कुछ पूरे हो चुके कार्यों का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि जब मैं महापौर था, उस समय से इंदौर शहर का विकास शुरू हुआ था। उसके बाद से विकास का यह सिलसिला लगातार जारी है और भाजपा की डबल इंजन सरकार को इसका श्रेय जाता है।


लोगों को थोड़ी दिक्कत विकास कार्यों को लेकर चल रहे कार्यों से होती है, लेकिन बेहतर भविष्य के लिए यह थोड़ी सी तकलीफ सहन करना पड़ती है। दरअसल बीते दिनों इंदौर के नागरिकों ने सड़क के लिए छावनी में तोड़फोड़ का विरोध किया था। एक दिन पहले छोटा गणपति क्षेत्र में रहवासियों ने मेट्रो स्टेशन का भी विरोध किया था।

सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि जब मैं नगर निगम चुनाव के दौरान महापौर और पार्षद के लिए जनसंपर्क के लिए आया था तो कैलाशजी ने ही मुझे कहा था कि इस वार्ड में विशेष ध्यान देना। आयोजन में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, आकाश विजयवर्गीय व अन्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- इंदौर में संविदा नियुक्तियों पर बवाल, SGSITS में मंत्री की आपत्ति के बाद 3 आदेश निरस्त, 27 जुलाई को दोबारा इंटरव्यू

नशा करने वाले भाई को राखी ना बांधें

मंत्री ने इससे पहले क्षेत्र-1 के शासकीय स्कूलों को 1 करोड़ 10 लाख की लागत से फर्नीचर एवं वाटर कूलर भी भेंट किए। उन्होंने लगभग 60 विद्यालयों में 1550 से अधिक फर्नीचर सेट और 60 वाटर कूलर का वितरण किया।

इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ एक सामूहिक चेतना को लाने की आवश्यकता है। यदि भाई नशा करता हो तो उसके नशे की लत को छुड़वाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि बहन रक्षाबंधन पर अपने भाई को राखी ना बांधे। स्कूली छात्राओं को उन्होंने लव जिहाद के प्रति भी सचेत किया। कहा कि दोस्ती सोच समझकर करें।