इंदौर में बच्चा चोर होने के शक में महिला से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार
पति से विवाद के बाद घर से बाहर गई महिला को कुछ लोगों ने बच्चा चोर समझ कर पीटा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 24 Feb 2026 02:37:14 AM (IST)Updated Date: Tue, 24 Feb 2026 02:59:58 AM (IST)
बच्चा चोर होने के शक में महिला से मारपीट (सांकेतिक फोटो)HighLights
- बच्चा चोर समझकर महिला से मारपीट
- पति से झगड़ा करके घर से निकली थी
- मामले में 3 आरोपी किए गए गिरफ्तार
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर: शहर के हीरानगर थाना क्षेत्र में बच्चा चोर होने की शंका पर महिला के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला पति से विवाद के रात में अकेली घर से जा रही थी, तभी आरोपियों ने रोका और मारपीट की।
पुलिस के मुताबिक रविवार रात में महिला का पति से झगड़ा होने पर नाराज होकर नाले के किनारे से अंधेरे में निकल रही थी। तभी कुछ लोग उसे बच्चा चोर की आवाज लगाकर चिल्लाचोट करने लगे। आरोपियों ने महिला को पकड़कर अपशब्द कहे और मारपीट करने लगे। महिला बमुश्किल वहां से भागकर थाने पहुंची।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी देवेन्द्र परोले निवासी रघुनदंन बाग कॉलोनी, आरती सिंह राजपूत निवासी कबीट खेड़ी और आशा कौशल निवासी कबीट खेड़ी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने लोगों को दी समझाइश
इसके साथ ही पुलिस ने आसपास के लोगों को समझाईश दी है कि किसी व्यक्ति पर बच्चा चोरी की शंका होने पर मारपीट न करें। इस प्रकार की संदिग्ध गतिविधि लगने पर तत्काल डॉयल 112 या क्राइम वाच नंबर 7049108283 पर पुलिस को सूचित करें।
यह भी पढ़ें- दमोह: पत्नी झगड़े के बाद दो साल से मायके में रह रही थी, पति ने घर में लगाई फांसी
पैसों की मांग को लेकर कार में तोडफोड करने वाले आरोपी गिरफ्तार
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में शराब के लिए पैसों की मांग को लेकर कार में तोड़फोड़ करने वाले आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक को विशेष खेडकर ने बताया कि रविवार रात 2.30 बजे खालसा चौक के पास पेशाब करने के लिये रुके। तभी आरोपी राम चौहान निवासी परदेशीपुरा, दीपांश, देव और अमन ने शराब के लिए पैसों की मांग की। विरोध करने पर कार में तोडफोड की।
![naidunia_image]()
घटना के दौरान लसुडिया पुलिस की एफआरवी 16 में तैनात आरक्षक नरेन्द्र मंडेलिया व राधेश्याम कुशवाह गश्त कर रहे थे। फरियादी ने एफआरवी 16 को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद आरोपितों की तलाशी शुरू की। स्कीम नंबर 136 पर तीन-चार लोग दिखाई दिए, जो पुलिस को देखकर भागने लगे। इसके बाद आरोपित एक होटल में चले गए। पुलिस मौके पर पहुंची तो अंदर शराब पी रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार किया।