• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

टेंडर के बाद भी अटका वर्क ऑर्डर... महापौर ने लगाई फटकार, बोले- कागजी खेल से शासन की छवि खराब हो रही

इंदौर नगर निगम के अधिकारियों की लेटलतीफी और फाइलों में अटके विकास कामों को लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने गुरुवार सुबह अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

By Kuldeep BhawsarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Fri, 30 Oct 2026 03:08:02 PM (IST)Updated Date: Fri, 30 Oct 2026 03:08:02 PM (IST)
टेंडर के बाद भी अटका वर्क ऑर्डर... महापौर ने लगाई फटकार, बोले- कागजी खेल से शासन की छवि खराब हो रही
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अधिकारियों को लगाई फटकार (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बाउंड्रीवाल के टेंडर और वर्क ऑर्डर की जांच के आदेश
  2. महापौर ने कहा- दोषियों पर होगी कार्रवाई
  3. मौके से ही तलब किया अधिकारियों को

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। निगम के अधिकारियों की लेटलतीफी और फाइलों में अटके विकास कामों को लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने गुरुवार सुबह अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विकास कामों की फाइलें दफ्तरों में अटकी रहती है, जनता परेशान होती रहती है और अधिकारी कागजों में उलझे रहते हैं। आप लोगों की इस लापरवाही की वजह से शासन की छवि खराब हो रही है। महापौर गुरुवार सुबह सुदामा नगर सेक्टर-डी के औचक निरीक्षण पर पहुंचे थे।

महापौर ने अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि आपकी कार्यप्रणाली ठीक नहीं है। आप लोग कागज-कागज खेलते रहते हो और यहां जनता परेशान होती रहती है। आपके कारण सरकार की छवि खराब होती है। महापौर नियमित सुबह के दौरे के दौरान पार्षद जीतू राठौर के साथ क्षेत्र में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों का जायजा लिया। क्षेत्र में हो रहे ड्रेनेज लाइन के काम में ठेकेदार की लापरवाही की शिकायतें सामने आईं। सुदामा नगर सेक्टर डी के बगीचे की बाउंड्रीवाल का टेंडर होने के बावजूद वर्कऑर्डर की फाइल लंबे समय से अटकी होने का मामला भी इस दौरान सामने आया। महापौर ने मौके से ही संबंधित अधिकारियों को बुलाकर जवाब मांगा।


टेंडर हुआ तो वर्कऑर्डर क्यों नहीं निकला?

निरीक्षण के दौरान ए सेक्टर के बगीचे की बाउंड्रीवॉल का टेंडर होने के बाद भी वर्कऑर्डर की फाइल लंबे समय से लंबित होने की बात सामने आई। इस पर महापौर ने संबंधित फाइल और अपर आयुक्त श्रृंगार श्रीवास्तव सहित अधिकारियों को मौके पर बुलवाकर जवाब तलब किया। महापौर ने सवाल उठाया कि जब काम होना ही नहीं था, तो प्रस्ताव कैसे बना? टेंडर किस आधार पर हुआ और प्रक्रिया वर्कआर्डर तक कैसे पहुंची? उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने के निर्देश दिए, ताकि देरी के लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

लंबित फाइलों की जांच के निर्देश

महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे सभी प्रकरणों की सूची तैयार की जाए, जिनकी फाइलें बिना उचित कारण लंबित हैं। इन मामलों की जांच कराकर नगर निगम आयुक्त के समक्ष रखा जाए और फिर एमआइसी में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि अधिकारियों की लेटलतीफी से आम लोगों को बार-बार परेशान होना पड़ता है।

जनप्रतिनिधियों को भी रोज जनता की शिकायतें सुननी पड़ती हैं। ऐसे में छोटी-छोटी समस्याओं के लिए महापौर को मौके पर पहुंचकर फाइलें निकलवानी पड़ें, यह अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल है। उन्होंने कमिश्नर और संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों से लंबित मामलों की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने को कहा।

ड्रेनेज लाइन के काम में ठेकेदार की लापरवाही की शिकायत

निरीक्षण के दौरान ड्रेनेज लाइन के काम में ठेकेदार की लापरवाही की शिकायतें भी सामने आईं। महापौर ने क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।