• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

विश्व हेपेटाइटिस दिवस : हेपेटाइटिस की अनदेखी लिवर को पहुंचा सकती है नुकसान

हेपेटाइटिस के बारे में कई बार मरीजों को पता ही चलता। मरीज वायरस के साथ जीते है लेकिन जब वायरस का लोड बढ़ता है तो लिवर को नुकसान होता है। इस वजह से हेप...और पढ़ें

By Udaypratap SinghEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Tue, 28 Jul 2026 09:08:55 AM (IST)Updated Date: Tue, 28 Jul 2026 09:08:55 AM (IST)
विश्व हेपेटाइटिस दिवस : हेपेटाइटिस की अनदेखी लिवर को पहुंचा सकती है नुकसान
विश्व हेपेटाइटिस दिवस। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. एमजीएम मेडिकल कालेज के मॉडल ट्रीटमेंट सेंटर में हर साल एक हजार से ज्यादा मरीजों की हो रही पहचान
  2. हेपेटाइटिस के बारे में कई बार मरीजों को पता ही नहीं चलता है
  3. मरीज वायरस के साथ जीते है लेकिन जब वायरस का लोड बढ़ता है तो लिवर को नुकसान होता है

उदय प्रताप सिंह, नईदुनिया, इंदौर : हेपेटाइटिस के बारे में कई बार मरीजों को पता ही चलता। मरीज वायरस के साथ जीते है लेकिन जब वायरस का लोड बढ़ता है तो लिवर को नुकसान होता है। इस वजह से हेपेटाइटिस को साइलेंट किलर कहा जाता है। यदि जांच में समय पर हेपेटाइटिस का पता चल चल जाए और टीकाकरण व शुरुआती उपचार हो जाए तो इस इस बीमारी की जटिलाताओं को टाला जा सकता है।

इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में हेपेटाइटिस के उपचार के लिए बनाए गए माडल ट्रीटमेंट सेंटर में ही हर साल हेपेटाइटिस बी के एक हजार व हेपेटाइटिस सी के 300 मरीजों की पहचान हो रही है। इनमें से करीब 50 फीसदी मरीजों को उपचार की जरुरत होती है। यहां पर इंदौर संभाग के सभी जिलों के हेपेटाइटिस के गंभीर मरीज पहुंचते है। हालांकि पीसी सेठी स्थित जिला हेपेटाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर में हेपेटाइटिस के मरीजों की जांच, पहचान व उपचार की सुविधा मिल रही है।


इंदौर में सरकारी अस्पतालों में यहां मिलता है हेपेटाइटिस की जांच व उपचार

  • जिला हेपेटाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर: पीसी सेठी अस्पताल में हर गुरुवार को संचालित होती है ओपीडी
  • मॉडल ट्रीटमेंट सेंटर एमवाय अस्पताल: प्रतिदिन हेपेटाइटिस के गंभीर मरीजों की जांच व उपचार की सुविधा
  • महू सिविल अस्पताल: यहां पर महू व मानपुर के मरीजों को हेपेटाइटिस के वायरल लोड की सैंपलिंग की मिल रही सुविधा
  • जल्द यहां भी मिलेगी सुविधा : सांवेर, देपाललपुर में ब्लॉक स्तर पर तैयार होगी यूनिट

हेपेटाइटिस बी व सी के मरीजों का फॉलोअप है जरूरी

चिकित्सकों के मुताबिक जिन मरीजों में हेपेटाइटिस बी व सी की पुष्टि होती है। उन्हें निर्धारित अंतराल पर दवा लेने के साथ पुन: फॉलोअप के साथ टेस्ट करवाना चाहिए। उनमें वायरस के लोड का आंकलन किया जाता है। इसमें हर छह-छह माह में जांच की जाती है।

हेपेटाइटिस बी की बेस लाइन जांच और साल एक बार वायरल लोड टेस्ट एबीवी डीएनए किया जाता है। वही हेपेटाइटीस सी के मरीज के टेस्टम में पाजिटिव आने पर एचसीवी आरएनए किया जाता है। वायरल की संख्या निकलने पर इलाज शुरु होता है और 12 से 24 घंटे तक उपचार चलता है। तीन माह का ब्रेक कर फिर से एचबीवी वायरस टेस्ट किया जाता है।

मरीजों को खोजकर जांच कर रहा विभाग

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला जेल के कैदियों के लिए विशेष स्क्रीनिंग कैंप लगाया गया । इसमें पांच कैदी ऐसे मिले है जो रिहा हो गए है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग का अमला उन्हें खोजकर पुन: जांच करने का प्रयास कर रहा है।

naidunia_image

ये लोग जरूर करवाएं हेपेटाइटिस की जांच

  • ब्लड बैंक व मरीजों के रक्त के संक्रमण में काम करने वाले कर्मचारी।
  • गर्भवती महिलाएं

ये लक्षण दिखे तो करवाएं हेपेटाइटिस की जांच

  • यदि आपको पीलिया हो, बुखार हो, पेट में दर्द और उल्टियां हो तो ऐसे मामलों में हेपेटाइटिस की जांच करवाएं।

हाई रिस्क ग्रुप के सदस्यों की भी हो रही जांच

इसमें सेक्स वर्कर, ट्रांसजेंडर, नशा करने वाले लोग, ट्रक डाइवर सहित अन्य लोग होते है। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत टारगेटेड इंटरवेंशन एनजीओ को टीम इन केटेगरी के लोगों की पहचान कर उनकी हेपेटाइटिस जांच करती है। अप्रैल से जुलाई तक विगत तीन माह में 6500 की जांच की गई। इसमें से तीन से चार ही पाजिटिव मिले। राज्य सरकार द्वारा जल्द ही हाई रिस्क ग्रुप के लिए हेपेटाइटिस बी का टीका उपलब्ध करवाया जाएगा। इस ग्रुप के लोगों को यह टीका जल्द लगाया जाएगा।

हेपेटाइटिस में भारत की स्थिति

  • चीन के बाद भारत दुनिया में हेपेटाइटिस बी और सी के मामलों में दूसरे स्थान पर आता है।
  • भारत में अनुमानित 3.5 से 4 करोड़ लोग क्रोनिक हेपेटाइटिस बी के शिकार।
  • भारत में 60 लाख से 1.2 करोड़ लोग क्रोनिक हेपेटाइटिस सी से है पीड़ित।
  • हेपेटाइटिस ए एवं ई: दूषित पानी और भोजन से फैलने वाले इन संक्रमणों में हेपेटाइटिस ई भारत में ''एक्यूट लिवर फेलियर'' का सबसे बड़ा कारण है।

जागरुकता के कारण बढ़ी मरीजों की संख्या

लोगों में जागरुकता बढ़ने के कारण हेपेटाइटिस के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। यदि कोई व्यक्ति हेपेटाइटिस बी पॉजिटिव पाया जाता है तो उसके परिवार के सभी सदस्यों की हेपेटाइटिस की जांच की जाती है। टैटू लगवाने वाले, ट्रक ड्रायवर, पेथलॉजिस्ट, नर्स व डाक्टर जो चिकित्सकीय पेशे में होते है। उन्हें बचाव के लिए हेपेटाइटिस बी का टीका जरुर लगवाना चाहिए। -डॉ. प्रेशिता द्विवेदी, मेडिकल ऑफिसर, नेशनल वायरल हेपेटिसाइटिस कंट्रोल सेंटर, एमजीएम मेडिकल कॉलेज

मध्य प्रदेश में 'साइलेंट किलर' हेपेटाइटिस का खौफ, प्रदेश का हर 12वां व्यक्ति संक्रमित, 95% मामलों में नहीं दिखते शुरुआती लक्षण