• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर कलेक्टर ऑफिस में जनसुनवाई के दौरान एक युवक ने खुद को जलाने की कोशिश की, मचा हंगामा

गाड़ी की बकाया राशि को लेकर विवाद में युवक आकाश जाटव ने खुद के ऊपर ज्वलनशील द्रव्य डाल लिया।

By prem jatEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 08 Sep 2026 01:33:19 PM (IST)Updated Date: Tue, 08 Sep 2026 02:53:09 PM (IST)
इंदौर कलेक्टर ऑफिस में जनसुनवाई के दौरान एक युवक ने खुद को जलाने की कोशिश की, मचा हंगामा
युवक ने खुद पर डाला ज्वलनशील द्रव्य।

HighLights

  1. वाहन की बकाया राशि को लेकर विवाद
  2. विभिन्न कार्यालयों में शिकायतें भी की थीं
  3. कलेक्टर कार्यालय की सुरक्षा पर भी उठे सवाल

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब आकाश जाटव नामक व्यक्ति ने कथित रूप से अपने ऊपर ज्वलनशील द्रव्य डाल लिया। घटना के बाद अधिकारियों ने मामले की पूछताछ की, जिसमें वाहन खरीद-बिक्री से जुड़ा विवाद सामने आया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आकाश जाटव ने 31 जनवरी 2025 को डीजे लगे वाहन को 11.21 लाख रुपए में खरीदा था। सौदे के समय 2 लाख रुपए नकद दिए गए थे। शेष राशि आठ महीने में चुकाने की मौखिक सहमति बनी थी। बाद में आकाश ने 2.50 लाख रुपए और दिए। इस तरह कुल 4.50 लाख रुपए का भुगतान हुआ।


लिखित अनुबंध नहीं था

आठ महीने में पूरी रकम नहीं चुकाने पर दोनों पक्षों के बीच दोबारा बातचीत हुई और करीब चार महीने का अतिरिक्त समय देने की बात सामने आई। इसके बावजूद लगभग 16 महीने बाद भी पूरी राशि का भुगतान नहीं हो सका। इससे दूसरे पक्ष ने वाहन और डीजे वापस ले लिया। जूनी इंदौर एसडीएम धनश्याम धनगर ने बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच कोई लिखित अनुबंध नहीं था।

वाहन वापस लिए जाने से नाराज होकर आकाश ने विभिन्न कार्यालयों में शिकायतें भी की थीं। आज जनसुनवाई में पहुंचा था। अधिकारियों के अनुसार खुद पर ज्वलनशील द्रव्य डालना आत्महत्या के प्रयास की श्रेणी में आता है या नहीं, इसकी जांच पुलिस करेगी। वहीं, कड़ी सुरक्षा के बावजूद परिसर में ज्वलनशील पदार्थ पहुंचने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठे हैं।

यह भी पढ़ें- 'दुश्मनों से लड़ सकता हूँ, लेकिन सिस्टम से हार गया', इंदौर में अपनी पुश्तैनी जमीन के लिए दर-दर भटक रहा सेना का सूबेदार