भजन गायिका के बेटा-बहू दुबई में फंसे, मां ने केंद्र सरकार से लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार
इजराइल-ईरान के बीच युद्ध छिड़ने के बाद कई भारतीय नागरिक अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के रद्द होने से दूसरे मुल्क में फंस गए हैं। इनमें इटारसी के व्यवसायी सु ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 02 Mar 2026 01:31:40 AM (IST)Updated Date: Mon, 02 Mar 2026 01:31:40 AM (IST)
भजन गायिका के बेटा-बहू दुबई में फंसे, मां ने केंद्र सरकार से मांगी मददHighLights
- भजन गायिका अनीता खंडेलवाल की सरकार से गुहार
- 28 फरवरी को भारत लौटने के लिए फ्लाइट में सवार थे
- अचानक मिली इस सूचना से परिवार में चिंता का माहौल है
नवदुनिया प्रतिनिधि, इटारसी। इजराइल-ईरान के बीच युद्ध छिड़ने के बाद कई भारतीय नागरिक अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के रद्द होने से दूसरे मुल्क में फंस गए हैं। इनमें शहर के व्यवसायी सुनील खंडेलवाल एवं भजन गायिका अनीता खंडेलवाल के बेटे-बहू भी दुबई में फंसे भारतीय नागरिकों में शामिल हैं। अब परिवार ने केंद्र सरकार से सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई है।
सराफा कारोबारी सुनील खंडेलवाल की पत्नी अनिता ने बताया कि डेढ़ साल पूर्व उनकी बेटी अपूर्वा खंडेलवाल का विवाह दुबई निवासी अंकित जैन से हुआ था। बेटी-दामाद से मिलने और घूमने के उद्देश्य से उनका बेटा कुशल खंडेलवाल और बहू राशि खंडेलवाल 20 फरवरी को दुबई गए थे।
28 फरवरी को भारत लौटने के लिए फ्लाइट में सवार थे
परिवार के अनुसार, दोनों कल 28 फरवरी को भारत लौटने के लिए फ्लाइट में सवार भी हो चुके थे। टेकऑफ से ठीक पहले बेटे का फोन आया कि वे शाम 5:30 बजे भारत में लैंड करेंगे, लेकिन कुछ ही देर बाद जानकारी मिली कि वर्तमान परिस्थितियों और ईरान में चल रहे युद्ध के कारण उड़ान को टेकऑफ की अनुमति नहीं मिली और कई फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं।
यह भी पढ़ें- दुबई में फंसे महाकाल मंदिर के पुजारी विकास शर्मा, बुर्ज खलीफा के पास ठहरे थे, परिजन परेशान
परिवार में चिंता का माहौल
अचानक मिली इस सूचना से परिवार में चिंता का माहौल है। भजन गायिका अनिता खंडेलवाल ने चिंता जताते हुए भारत सरकार से अपील की है कि मौजूदा हालात को देखते हुए दुबई में फसे उनके बच्चों सहित सभी भारतीय नागरिकों को सुरक्षित और सकुशल भारत वापस लाने की समुचित व्यवस्था की जाए। उनका परिवार लगातार संपर्क में हैं, ओर सुरक्षित वापसी की प्रतीक्षा कर रहा है।