जबलपुर के त्रिपुर सुंदरी मंदिर में चढ़ी मिठाई खाने से 19 बीमार, असिस्टेंट प्रोफेसर की मौत, 7 अस्पताल में भर्ती
मध्य प्रदेश के जबलपुर में भेड़ाघाट स्थित त्रिपुर सुंदरी मंदिर में प्रसाद स्वरूप चढ़ाई गई मिठाई खाने से परिवार के 19 लोग बीमार हो गए। इनमें नागपुर में ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 15 Feb 2026 10:19:40 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Feb 2026 02:00:33 AM (IST)
बीकानेर की मिठाई खाने से बीमार प्रोफेसर की मौत।HighLights
- जबलपुर में जहरीले प्रसाद का कहर
- मंदिर में चढ़ी मिठाई खाने से 19 बीमार
- 7 लोग अब भी निजी अस्पतालों में भर्ती
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में भेड़ाघाट स्थित त्रिपुर सुंदरी मंदिर में प्रसाद स्वरूप चढ़ाई गई मिठाई खाने से परिवार के 19 लोग बीमार हो गए। इनमें नागपुर में इलाजरत 45 वर्षीय प्रोफेसर इंद्रपाल पटेल की रविवार को मौत हो गई। जबकि सात लोगों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
खाद्य विभाग की कार्रवाई और सैंपल की जांच
गुरुवार को हुई इस घटना के दो दिन बाद शनिवार को खाद्य विभाग ने बीकानेर मिष्ठान दुकान से सैंपल लेकर जांच के लिए भोपाल भेजे हैं। अधिकारियों ने बताया कि तीन से चार दिन में रिपोर्ट आने की संभावना है। भेड़ाघाट निवासी इंद्रपाल पटेल एलएनसीटी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर थे।
सुहागल की मिठाई बनी जहर
परिवार में सुहागल के चलते उक्त दुकान से करीब चार किलो मिठाई खरीदी थी, जिसे त्रिपुर सुंदरी मंदिर में अर्पित करने के बाद परिवार की महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया, जिसके कुछ घंटे बाद ही लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। गुरुवार रात तक 19 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए।
यह भी पढ़ें- MP में 3 साल बाद भी अधूरे सांदीपनि स्कूल, आधे जिलों में प्रोजेक्ट पिछड़ा, 275 में से मात्र 97 स्कूल ही नए भवन में शिफ्ट
अस्पताल में भर्ती मरीजों की स्थिति
इनमें छह बच्चे और 11 महिलाएं शामिल थीं। रामरतन पटेल, बत्ती पटेल, दिलीप पटेल, रूपाली पटेल, कैलाश पटेल, नीरज पटेल अभी भी निजी अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं विजय पटेल श्रीधाम हॉस्पिटल गोटेगांव में इलाजरत हैं।