• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में सेंध का नया खेल, सफर में महिला के 79 हजार साफ, ओटीपी आते ही युवक का मोबाइल हैक

गोहलपुर पुलिस ने धारा 318 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया है। घटना का स्थान अधारताल थाना क्षेत्र का होने के कारण केस डायरी अग्रिम विवेचना के लिए अधारता...और पढ़ें

By Ramkrishan paramhans pandeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 08 Sep 2026 10:06:08 PM (IST)Updated Date: Tue, 08 Sep 2026 10:06:08 PM (IST)
जबलपुर में सेंध का नया खेल, सफर में महिला के 79 हजार साफ, ओटीपी आते ही युवक का मोबाइल हैक
मैसेज देखने का प्रयास कर ही रहा था कि मोबाइल ने काम करना बंद कर दिया।

HighLights

  1. पुरी से लौट रही प्रोफेसर को कई दिन बाद चला ठगी का पता
  2. दूसरी घटना में दोस्त के भेजे पांच हजार के बाद शुरू हुआ खेल
  3. दोनों मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर रही

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। साइबर ठगी के दो मामलों ने आनलाइन बैंकिंग की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कैंट थाना क्षेत्र में पुरी से जबलपुर लौट रही प्रोफेसर के खाते से अलग-अलग ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए 79 हजार 783 रुपये निकाल लिए गए।

मोबाइल पर अचानक ओटीपी आने के बाद फोन हैक

गोहलपुर क्षेत्र में एक युवक के मोबाइल पर अचानक ओटीपी आने के बाद फोन हैक हो गया और उसके बैंक खाते से 26 हजार 621 रुपये आनलाइन ट्रांसफर कर दिए गए। दोनों मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


मोबाइल देखा तो खाते से निकल चुके थे 79 हजार

बंगला नंबर 02, मल्होत्रा कंपाउंड, सदर निवासी दीप्ति दीक्षित (49) माता गुजरी कालेज, मढ़ाताल सिविक सेंटर में प्रोफेसर हैं। पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक वह चार अगस्त को पति धीरज दीक्षित के साथ जगन्नाथपुरी गई थीं। उसी रात करीब 8:45 बजे पुरी रेलवे स्टेशन से उत्कल एक्सप्रेस से मुड़वारा स्टेशन पहुंचीं। छह अगस्त को बस से कटनी से रवाना होकर अगले दिन सुबह सदर, जबलपुर स्थित घर पहुंचीं।

चार अगस्त को 2,400-2,400 रुपये के दो ट्रांजेक्शन हुए

यात्रा के दौरान स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्होंने कई दिनों तक मोबाइल नहीं देखा। 10 अगस्त को ई-पासबुक चेक की तो खाते से रकम गायब होने का खुलासा हुआ। बैंक रिकार्ड के मुताबिक चार अगस्त को 2,400-2,400 रुपये के दो ट्रांजेक्शन हुए।

कुल 79,783 रुपये खाते से निकल चुके थे

छह अगस्त को 2,400 और 2,593 रुपये निकाले गए, जबकि आठ अगस्त को शाम करीब 5:30 बजे 69,990 रुपये का बड़ा आनलाइन ट्रांजेक्शन हुआ। कुल 79,783 रुपये खाते से निकल चुके थे। महिला ने यूनियन बैंक की मढ़ाताल सिविक सेंटर शाखा पहुंचकर शिकायत की। कैंट पुलिस ने धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर साइबर ट्रांजेक्शन की जांच शुरू की है।

दोस्त ने भेजे पांच हजार, कुछ देर बाद ओटीपी की बौछार

दूसरा मामला गोहलपुर थाना क्षेत्र के हनुमाननगर का है। निजामुद्दीन अंसारी (25) वेल्डिंग का काम करता है। उसका यूनियन बैंक आफ इंडिया की अधारताल शाखा में बचत खाता है। 18 जुलाई को वह रिछाई स्थित एक कूलर फैक्ट्री में काम कर रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त अजहर ने पुराने पांच हजार रुपये उसके मोबाइल पर भेजे।

वह मैसेज देखने का प्रयास कर ही रहा था बंद हो गया

निजामुद्दीन ने रकम चेक करने के बाद काम शुरू कर दिया। शाम करीब सात बजे उसके मोबाइल पर लगातार ओटीपी आने लगे। वह मैसेज देखने का प्रयास कर ही रहा था कि मोबाइल ने काम करना बंद कर दिया। रात करीब दो बजे फोन दोबारा चालू हुआ तो बैंक खाते से 26,621 रुपये आनलाइन ट्रांसफर होने का पता चला।

धारा 318 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज

ट्रांजेक्शन शाम 7:44 बजे किया गया था। गोहलपुर पुलिस ने धारा 318 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया है। घटना का स्थान अधारताल थाना क्षेत्र का होने के कारण केस डायरी अग्रिम विवेचना के लिए अधारताल थाने भेजी गई है।

यह भी पढ़ें- भोपाल सीलिंग विवाद में हाई कोर्ट का अहम निर्देश, शेष याचिकाओं पर फिर होगी सुनवाई