• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर के माढ़ोताल में राहगीर को घेरा, थप्पड़ मारे और उतार ली हीरा जड़ी सोने की अंगूठी

पुलिस टीम ने वारदात के तुरंत बाद घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज से मिले हुलिए के आधार पर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया...और पढ़ें

By Ramkrishan paramhans pandeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 22 Sep 2026 07:52:34 PM (IST)Updated Date: Tue, 22 Sep 2026 07:52:34 PM (IST)
जबलपुर के माढ़ोताल में राहगीर को घेरा, थप्पड़ मारे और उतार ली हीरा जड़ी सोने की अंगूठी
आरोपी का जुलूस निकालते माढ़ोताल थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार व अन्‍य। सौजन्‍य वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना से मिली सफलता
  2. पुलिस ने 70 हजार की डायमंड जड़ित अंगूठी बरामद की
  3. प्रयागराज से आए थे, विजय नगर, चुंगी नाका से घर जा रहे थे

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। माढ़ोताल थाना क्षेत्र में आधी रात घर लौट रहे एक व्यक्ति को रोककर मारपीट करने और सोने की अंगूठी व नकदी लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई करीब 70 हजार रुपये की डायमंड जड़ित सोने की अंगूठी बरामद की है।

वे प्रयागराज से जबलपुर पहुंचे थे

माढ़ोताल थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार ने बताया कि 26 जुलाई 2026 की रात करीब 12:30 बजे प्रदीप कुमार नेमा (63) निवासी घड़ी चौक, विजय नगर, चुंगी नाका से अपने घर जा रहे थे। वे प्रयागराज से जबलपुर पहुंचे थे। काली माता मंदिर के पास दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।


काॅलर पकड़कर थप्पड़ों से मारा फिर लूटा

बदमाशों ने काॅलर पकड़कर थप्पड़ों से मारा और एक बदमाश ने उनकी अंगुली से सोने की अंगूठी निकाल ली। इसके बाद जेब में रखे करीब 400 रुपये भी छीनकर दोनों फरार हो गए। फरियादी की रिपोर्ट पर माढ़ोताल थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।

हुलिए के आधार पर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया

जांच के दौरान पुलिस ने 17 सितंबर को नंदू उर्फ शिव कुमार नायक (30) निवासी राजीव गांधी नगर, माढोताल को गिरफ्तार किया।

दोनों ने वारदात करना स्वीकार किया

पूछताछ में सामने आया कि लूटी गई अंगूठी करमेता निवासी संजू केवट (22) के पास है। इसके बाद पुलिस ने संजू को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, दोनों ने वारदात करना स्वीकार किया।

अंगूठी बरामद कर न्यायालय में पेश किया गया

आरोपियों के कब्जे से लूटी गई डायमंड जड़ित सोने की अंगूठी बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इधर, कार्रवाई में टीआइ पवार सहित उपनिरीक्षक विश्वेश्वर वर्मा, सहायक उपनिरीक्षक विजय शुक्ला और पुलिस टीम की भूमिका रही।

यह भी पढ़ें- जबलपुर कैंट भाजपा विधायक के खिलाफ परिवाद खारिज, कोर्ट ने कहा- संदेह के आधार पर संज्ञान नहीं लिया जा सकता